जयपुर में जॉब दिलाने के बहाने एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। 6 महीने बाद उसे प्रेग्नेंट होने का पता चला। साथ घर रहने आने पर रेपिस्ट बहाना बनाकर उसे छोड़कर भाग गया। गांधी नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (विश्वकर्मा) हिम्मत सिंह कर रहे है। पुलिस ने बताया कि भरतपुर निवासी 18 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फरवरी-2023 में वह मम्मी-पापा के साथ जयपुर आई थी। 17 साल उम्र होने के कारण कंपनी वालों ने उसे जॉब पर नहीं रखा। रास्ते में उसे टिक्कम सैन नाम का लड़का मिला। कंपनी में जॉब लगाने का झांसा दिया। दूसरे दिन जॉब के बहाने बुलाकर उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। एक महीने जयपुर रहने के दौरान भी आरोपी टिक्कम ने उसे जॉब नहीं लगाई। इसके बाद वह अपने गांव चली गई। 6 महीने की प्रेग्नेंट होने का पता चलने पर उसके मम्मी-पापा ने उसकी पिटाई कर दी। अगस्त-2023 को मम्मी उसे जयपुर लाकर विश्वकर्मा में रहने वाले आरोपी टिक्कम सैन के पास छोड़ गई। कुछ दिन सब सही रहने के बाद आरोपी टिक्कम के मम्मी-पापा ने उसके साथ मारपीट की। धमकी दी तुझे और तेरे बच्चे को मार दूंगा। 5 दिन के लिए बाहर जाने की कहकर टिक्कम चला गया। 15-20 दिन बाद भी नहीं लौटा, कॉल करने पर बोला- अब मैं कभी नहीं आऊगा। टिक्कम के छोड़कर भागने के बाद उसके मम्मी-पापा लगातार उसके साथ मारपीट कर रहे है। महिला सुरक्षा सलाह केन्द्र (ईस्ट) की कांउसलर नीता जैन के साथ गांधी नगर पहुंचकर पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने रेप, पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज की जांच शुरू कर दी है।

जयपुर में जॉब दिलाने के बहाने नाबालिग लड़की से रेप
ram