जयपुर। राज्य सरकार द्वारा संचालित संचालित ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर 2026 के तहत सिरोही जिले की पंचायत समिति शिवगंज की ग्राम पंचायत जैतपुरा में शुक्रवार को शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं का सुना और संबंधित अधिकारियों को निस्तारण कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास आमजन की समस्याओं का समाधान और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र तक पहुंचाना हमारी प्रतिबद्धता हैं। उन्होंने इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों के बारे में बात करते हुए बताया कि इसी संकल्प के साथ जन सेवा और विकास के कार्य भी निरन्तर जारी हैं। उन्होंने इस दौरान विभिन्न लाभार्थियों को संबंधित विभागीय योजनाओं के दस्तावेज सौंपे। इससे पूर्व राज्य मंत्री देवासी ने गुरूवार को धु्रबाणा में भी ग्रामीण सेवा शिविर में सहभागिता की तथा आमजन की परिवेदनाओं को सुना। गौरतलब है कि ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों से जुडी हुई आमजन की परिवेदनाओं का निस्तारण कर उन्हें त्वरित राहत पहुंचाने की कार्यवाही की जा रही है साथ ही विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ भी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जा रहा हैं। इस दौरान सभी संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

सिरोही में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री ने किया ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर का अवलोकन
ram


