वन राज्यमंत्री श्री संजय शर्मा ने होली के अवसर पर निकाले गए स्वांग कार्यक्रम शिरकत की, स्वांग कलाकारों का सम्मान कर स्वांग को रवाना किया

ram

जयपुर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री संजय शर्मा ने रविवार को होली के अवसर पर पहल सेवा संगठन द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले स्वांग कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कलाकारों का सम्मान कर स्वांग को बाजार के लिए रवाना किया। वन राज्यमंत्री श्री संजय शर्मा ने अलवर जिले वासियों को रंगोत्सव होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नागौरी परंपरा से जुडा 150 वर्ष पुराना ऐतिहासिक और परंपरागत राजशाही नानकशाही सेठ-सेठानी का स्वांग होली से एक दिन पूर्व शहर के मुख्य बाजारों में निकाला जाता है। होली के उत्सव को लोक संस्कृति, लोक नाट्य और सामाजिक सद्भाव के माध्यम से मनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है, जो पहल सेवा संगठन द्वारा वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार रंगों के साथ-साथ प्रेम, एकता और सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत करने का प्रतीक है। इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने कहा कि लोक परंपराओं को जीवंत रखने वाले ऐसे आयोजन पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक समरसता के संदेश को भी मजबूती प्रदान करते हैं। स्वांग काशीराम सर्किल से शहर के प्रमुख बाजारों से होते हुए कंपनी बाग पहुंचा जहां कलाकारों का वन राज्यमंत्री श्री शर्मा ने स्वागत किया। वहीं उन्होंने मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्वि एवं खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *