जयपुर। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने रविवार को कोटपूतली-बहरोड़ के गांव काठूवास पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने स्व. माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्री बैरवा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा श्री टीकाराम जूली को ढांढस बंधाते हुए शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

उप मुख्यमंत्री श्री बैरवा ने नेता प्रतिपक्ष श्री जूली की माता जी को दी श्रद्धांजलि
ram


