वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने की रोजगार मेले में शिरकत- रोजगार मेले जैसे आयोजनों को बताया अनूठी पहल, सभी समाज आगे आकर ऐसे आयोजनों दें बढावा, विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की अहम भूमिका – वन राज्यमंत्री शर्मा

ram

जयपुर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने शनिवार को राजऋषि अभय समाज संस्था के परिसर में राजस्थान ब्राह्मण महासभा, जिला अलवर के तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेले में शिरकत की। वन राज्यमंत्री शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित राष्ट्र के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण महासभा ने रोजगार मेले का आयोजन कर एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है, जिससे सभी वर्गों के बालक-बालिकाओं को इस मंच के माध्यम से रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि सभी समाजों को आगे आकर इस प्रकार के आयोजन करने चाहिए, जिससे हमारी युवा पीढी देश के नवनिर्माण में अपनी भूमिका निभा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरन्तर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा युवाओं में कौशल विकास को दृष्टिगत रखते हुए कार्य किए जा रहे हैं, जिससे युवा ना केवल स्वयं रोजगार प्राप्त करें, बल्कि अन्य युवाओं को रोजगार प्रदान कर देश के विकास को गति प्रदान में अपनी सहभागिता निभा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *