वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर श्रद्धासुमन अर्पित किए

ram

जयपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को अलवर जिले के नगर निगम कार्यालय में महात्मा गांधी के प्रिय भजन और रामधुनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा, जनप्रतिनिधिगणों एवं अधिकारियों ने दोनों महापुरूषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। वन राज्यमंत्री श्री शर्मा ने दोनों महान आत्माओं को नमन करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने जो अहिंसा का मार्ग दिखलाया है। वर्तमान में उस पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सिद्धांतों से परिपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि युवा पीढी दोनों महान आत्माओं के विचारों का अध्ययन करें व उनको आत्मसात करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *