चंडीगढ़। हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए सीटों पर मतगणना जारी है। करनाल सीट से भाजपा उम्मीदवार एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा को 219156 वोटों से हरा दिया। मनोहर लाल खट्टर को 698992 वोट मिले। जबकि दिव्यांशु बुद्धिराजा को 479836 मत प्राप्त हुए।
सोनीपत से कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल ब्रह्मचारी ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के मोहन लाल बड़ौली को हरा दिया। सिरसा से कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी सैलजा और रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा चुनाव जीते हैं।
सैलजा ने BJP उम्मीदवार अशोक तंवर को करीब सवा 2 लाख वोटों से हराया। दीपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी के अरविंद शर्मा को 3 लाख 16 हजार 528 मतों से मात दी।