जोधपुर। विकसित भारत–जन सेवा अभियान–2026 के तहत ज्ञान सेतु शिविर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सूरपुरा, पंचायत समिति मंडोर में आयोजित शिविर पशुपालक चोखाराम के लिए लाभकारी साबित हुआ। शिविर में उन्हें मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना से जोड़कर उनके पशुधन का बीमा किया गया। योजना के तहत आकस्मिक परिस्थितियों में पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाती है। इसमें गाय तथा भैंस के लिए 40-40 हजार रुपये तक की बीमा राशि का प्रावधान है। योजना से जुड़ने के बाद चोखाराम को पशुधन से संबंधित जोखिम की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिला है। शिविर में पशुपालकों को पशु बीमा योजना की जानकारी देने के साथ पशुधन के स्वास्थ्य, संरक्षण एवं देखभाल के प्रति भी जागरूक किया गया। मंगला पशु बीमा योजना चोखाराम जैसे पशुपालकों के लिए पशुधन की सुरक्षा और आर्थिक समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

मंगला पशु बीमा योजना से चोखाराम को मिला आर्थिक सुरक्षा का भरोसा, पशुधन का बीमा बना विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक संबल
ram


