महाकुम्भ ने विश्व को वसुधैव कुटुम्बकम् के सनातन भाव से कर दिया दीप्त : योगी आदित्यनाथ

ram

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय सांस्कृतिक धरोहरों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताया है। योगी ने मंगलवार को “एक्स” पर एक पोस्ट में कहा, “मानवता के महायज्ञ, महाकुम्भ-2025, प्रयागराज ने संपूर्ण विश्व को वसुधैव कुटुम्बकम् के सनातन भाव से दीप्त कर दिया है।”उन्होंने इसी पोस्ट में प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए कहा, “विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज मॉरीशस के राष्ट्रपति को मां गंगा, मां यमुना एवं मां सरस्वती के आशीर्वाद स्वरूप पावन त्रिवेणी संगम का पवित्र जल व बनारसी साड़ी जैसे अनेक अद्वितीय उपहार भेंट किए हैं।”मुख्यमंत्री ने कहा, “भारतीय सांस्कृतिक धरोहरों को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने हेतु हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी!” मॉरीशस दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी ने वहां के राष्ट्रपति को संगम का पवित्र जल समेत अनेक उपहार भेंट किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *