खीचड़ आज सम्भालेंगे जिलाध्यक्ष का कार्यभार

ram
रतनगढ़ । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नव नियुक्त चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इन्द्रराज खीचड़  जिला कांग्रेस कार्यालय में निर्वतमान जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी से अध्यक्ष पद का कार्यभार विधिवत रुप से ग्रहण किया।  इससे  पूर्व स्थानीय महेश्वरी भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ।
सम्मेलन में मंचस्त तारानगर विधायक नरेंद्र बुढ़ानिया, सरदारशहर विधायक अनिल कुमार शर्मा, राजगढ़ विधायक कृष्णा पूनिया – राज्यमंत्री, खानुखान बुधवाली – राज्यमंत्री दर्जा, प्रदेश उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया, प्रदेश महासचिव पुसाराम गोदारा, पंचायत समिति प्रधान मोहनी देवी खीचड़, चूरू सभापति पायल सैनी, बीसुका सदस्य रमेश चंद्र इन्दौरिया, ईदरीश गोरी, सुजानगढ़, कल्याण सिंह शेखावत, रामनारायण व्यास, विजयपाल  भुवाल सहित कई वरिष्ठ नेता का नवनियुक्त जिला अध्यक्ष इन्द्राज खीचड़ व  पूर्व जिलाध्यक्ष भंवर लाल पुजारी ने माल्यार्पण कर साफा पहनाकर स्वागत किया वहीं 51 किलो फुलमाला से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष खीचड़ व वरिष्ठ नेताओं का अभिन्नदन किया। वहीं   राज्य मंत्री कृष्णा पूनिया, चुरू सभापति पायल सैनी व पंचायत समिति प्रधान मोहनी देवी खीचड़ का पुष्प गुच्छ भेंट कर शांल उढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष खीचड़ को बधाई देते हुए एकजुटता के रहने का वादा किया। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आमजन के लिए राहत शिविर आयोजित कर सर संभव सहयोग किया व राज्य में विभिन्न योजनाएं लागू कर आमजन को राहत दी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता अब एकजुटता के साथ राज्य सरकार की विभिन्न राहत योजनाओं का आमजन में प्रचार प्रसार करते हुए योजनाओं के लाभ बताए। उन्होंने कहा अब चार माह बाद राज्य में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, अतः कार्यकर्ता मतभेद भुलाकर एकजुट होकर कार्य करें, ताकि राज्य में पुनः कांग्रेस सरकार बन सके। कांग्रेस नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इन्द्राज खीचड़ ने आगन्तुको का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं एकजुटता के साथ सबको साथ लेकर कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कार्य करुंगा।
सम्मेलन व अध्यक्ष इन्द्राज खीचड के पदग्रहण समारोह मे पीसीसी सचिव रियाजत खान, पूर्व प्रधान रणजीत सातडा, सुबोध मासूम,उमाशंकर शर्मा, कालुराम महर्षि, भंवरलाल जसैल, पार्षद श्रवण सैनी, राजेश गहलोत, अनील जीतू स्योत, निखिल इन्दौरिया, अनील पारीक, पप्पू कड़वासरा, नरेश गोदारा, हरिप्रसाद हर्षवाल सहित जिले के वरिष्ठ नेतागण, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। सम्मेलन का मंचिय संचालन पंडित महेश चन्द्र पुरोहित ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *