जोधपुर : राहुल गांधी का जन्मदिन महिला कांग्रेस ने सेवा कार्यों के साथ मनाया

ram

जोधपुर। कांग्रेस लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी का जन्मदिन जोधपुर में महिला कांग्रेस ने सामाजिक सरोकार के कार्यों के साथ मनाया। शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मनीषा पंवार और देहात महिला कंाग्रेस अध्यक्ष विजयलक्ष्मी पटेल के नेतृत्व में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किये गये। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लाम्बा और प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष में प्रियदर्शिनी उड़ान योजना की शुरुआत की गई, जिसके तहत पाल रोड की कच्ची बस्ती, सेक्टर 21 में जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क सेनेट्री पैड वितरित किए गए। इसके पश्चात पाल रोड स्थित कन्हैया गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर गौसेवा की गई। कार्यक्रम का समापन गरीब और वंचित बच्चों को फल वितरण के साथ किया गया। सभी ने श्री राहुल गांधी के दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और जनसेवा के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस महामंत्री अनीता परिहार, अंजुला रोपिया, अमीना बानो, शशि वैष्णव, सुमन तिलायचा, सुमन माथुर, शांति चौहान, रिंकू परिहार, रीमा चौधरी, शारदा जांगिड़, जाहिदा, सिम्पल सहित महिला कांग्रेस की कई कार्यकर्ताएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *