जोधपुर : खाण्डाफलसा एवं त्रिपोलिया मण्डल के शक्ति केन्द्र संयोजकों के घर-घर पहुंचे जिलाध्यक्ष पालीवाल

ram

– जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल बोले : संगठन ही शक्ति है, शक्ति ही भाजपा की पहचान
– कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने के दिए निर्देश
– सेवा पखवाड़ा अभियान व आत्मनिर्भर भारत संकल्प पर हुई चर्चा
– जीएसटी व जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुँचाने का किया आह्वान
जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक सशक्तिकरण के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल द्वारा खाण्डा फलसा मंडल एवं त्रिपोलिया मण्डल के शक्ति केंद्र संयोजकों के निवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की गई एवं संगठनात्मक चर्चा हुई। इस दौरान उनके साथ जिला महामंत्री ओमप्रकाश दहिया, प्रतिपाल सिंह वालेचा, उपाध्यक्ष मनीष पुरोहित, पवन आसोपा, मंडल अध्यक्ष अरविंद पुरोहित, पूजा सुराणा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रमुख सुनील बोडा, सुरेन्द्र सर्राफा, संजय, राकेश गोदावत, मंगल सिंह, नवनीत, आषुतोष बोड़ा, नीरज कच्छवाहा, विकास भंडारी, दिनेश शर्मा, योगेश बिस्सा, देवेंद्र सोनी सहित अनेक पदाधिकारियों से मुलाक़ात हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि संगठन ही शक्ति है और शक्ति ही भाजपा की पहचान है। भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं और कार्यकर्ता गांव-गांव, वार्ड-वार्ड में संगठन की रीढ़ बनकर कार्य कर रहे हैं। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता समाज की सेवा और जनहित के कार्यों के माध्यम से संगठन को मजबूत बनाने में जुटा हुआ है। जिला पालीवाल आगामी कार्यक्रमों में अधिक सक्रियता दिखाने, बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने तथा आमजन तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत चल रहे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी जैसे कर सुधारों पर जनता को जागरूक करना आवश्यक है, ताकि स्वदेशी सामान के उपयोग और स्थानीय उद्योगों को सहयोग से आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार किया जा सके। जिलाध्यक्ष ने यह भी आह्वान किया कि प्रत्येक शक्ति केन्द्र, बूथ समिति और मंडल कार्यकर्ता जनसेवा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें और “मेरा बूथ-सबसे मजबूत” संकल्प को साकार करने में पूरी निष्ठा से योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *