जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा शहर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 1 से 7 नवम्बर 2026 तक ‘वृक्षारोपण, हरित एवं स्वच्छता कार्यक्रम’ का आयोजन किया जा रहा है। जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि इस सात दिवसीय वृहद अभियान का आयोजन ‘ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफ स्टाइल वीक’ (BRICS Sustainable Life Style Week) के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसकी मुख्य थीम ‘मिशन लाइफ – अडॉप्ट हेल्दी लाइफस्टाइल’ (Mission Life Theme – Adopt Healthy Lifestyle) रखी गई है। इस अभियान के प्रथम दिन रविवार को शहर के विभिन्न जोन्स में जेडीए द्वारा सघन वृक्षारोपण किया गया। जिसके अंतर्गत विभिन्न छोटे – बड़े पार्को, मीडियन एवं ग्रीन बेल्ट में वृक्षारोपण किया गया। प्राधिकरण ने आमजन से भी अपील की है कि वे ‘मिशन लाइफ’ के तहत स्वस्थ और पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली अपनाएं और अपने आस-पास के क्षेत्रों में पौधारोपण कर शहर को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दें।
जेडीए द्वारा ‘ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफ स्टाइल वीक’ के तहत शहर में सघन वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान का शुभारंभ
ram


