ईरान युद्ध : स्विट्जरलैंड ने अमेरिका को दिखाया ‘नो-फ्लाई’ ज़ोन, हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर लगाई रोक

ram

बर्न। ईरान के साथ जारी सैन्य संघर्ष के बीच, अपनी तटस्थता (Neutrality) के लिए प्रसिद्ध देश स्विट्जरलैंड ने अमेरिकी सेना को अपने हवाई क्षेत्र (Airspace) के इस्तेमाल की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। स्विस सरकार ने अमेरिका द्वारा किए गए दो ओवरफ़्लाइट अनुरोधों को खारिज कर दिया है। स्विस सरकार ने इस कड़े फैसले के पीछे अपने सदियों पुराने ‘निष्पक्षता कानून’ (Neutrality Law) को आधार बनाया है। सरकार द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया: “स्विस कानून संघर्ष में शामिल पक्षों को ऐसी किसी भी उड़ान की अनुमति देने से रोकता है, जो सैन्य उद्देश्यों की पूर्ति करती हो या सीधे तौर पर युद्ध से जुड़ी हो।” हालांकि स्विट्जरलैंड ने पूर्ण प्रतिबंध नहीं लगाया है, लेकिन उसने उड़ानों को श्रेणियों में बांट दिया है: तीन विशेष उड़ानों को अनुमति दी गई है, जिनमें से एक तकनीकी रखरखाव (Maintenance) और दो सामान्य परिवहन (Transport) से संबंधित थीं। यह कदम दर्शाता है कि मध्य-पूर्व के इस युद्ध में वैश्विक स्तर पर कूटनीतिक समीकरण बदल रहे हैं और यूरोपीय देश सीधे तौर पर सैन्य भागीदारी से बच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *