विकसित कृषि संकल्प अभियान में दी प्राकृतिक खेती एवं मृदा स्वास्थ कार्ड की महत्व की जानकारी

ram

संगरिया। संगरिया कृषि विज्ञान केन्द्र, ग्रा. वि. ने कृषि संकल्प अभियान के तीसरे दिन केन्द्र के वैज्ञानिकों की टीम प्रथम ने गाँव ढ़ाबा, हरीपुरा, भाखरावाली के किसानों से मुलाकात कर उन्हें मृदा स्वास्थ कार्ड, प्राकृतिक खेती, एफ.पी.ओ. की विस्तार से जानकारी दी। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि केन्द्र की दूसरी टीम ने गाँव नगराना, मानकसर तथा लीलावाली में किसानों से मुलाकात कर उन्हें मृदा स्वास्थ कार्ड, जैविक खेती, खरीफ फसलों की बुवाई पुर्व से आवश्यक तैयारी के बारे में विस्तार से चर्चा की। इसी प्रकार केन्द्र की तीसरी टीम ने सालीवाला, सहारणी तथा कुलचन्द्र गाँव के किसानों से मुलाकात कर उन्हें खेती वाड़ी में आ रही समस्याओं के समाधान तथा इन्नोवेटिव किसानों को सभी किसानों से रूबरू करवाया तथा खेती बाड़ी की विभिन्न विद्याओं के बारे में अपने अनुभव किसानों से साझा किये।
भारत सरकार के कृषि एवं कल्याण मंत्रालय तथा आई.सी.ए.आर. के संयुक्त तत्वाधान में संचालित विकसित कृषि संकल्प अभियान में केन्द्र के वैज्ञानिकों की तीनों टीम महावीर प्रसाद कस्वां, डॉ. कुलदीप सिंह, उमेश कुमार तथा उनके सहयोगी डॉ. चन्द्रशेखर शर्मा, डॉ. मुकेश कुमार, संतोष झाझड़िया, रघुवीर नैण, रविन्द्र कुमार, अमर सिंह पुनियां, अश्वनी झोरड़ के साथ-साथ कृषि विभाग से सुभाष डूडी उपनिदेशक कृषि, सरोज कृषि अधिकारी, मोहन सिंह मान तथा रविन्द्र गोदारा सहायक कृषि अधिकारी, इफको के प्रतिनिधि, आत्मा परियोजना तथा उद्यान विभाग के अधिकारियों ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया।
ज्ञात हो कि यह अभियान दिनांक 29 मई से शुरू होकर 12 जून 2025 तक संचालित किया जा रहा है। इस दौरान प्रगतिशील किसान देवेन्द्र गोदारा ने जल बचत, सुभाष सहारण ने प्राकृतिक खेती, राम किशन सेवटा ने जैविक, नत्थू सीवर ने मृदा स्वास्थ प्रबन्धन, इत्यादि किसानों ने भी अपने अनुभव साझा किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *