इन्द्रगढ़ : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस एवं आपातकाल के अध्याय के 50 वर्ष पूर्ण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ram

इन्द्रगढ़। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल इन्द्रगढ़ के तत्वाधान में मानवता के उपासक, महानायक, राष्ट्रवादी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस एवं आपातकाल के अध्याय के 50 वर्ष पूर्ण के कार्यक्रम का आयोजन मनसा पूर्ण चक्र के बालाजी परिसर में किया गया। श्रदेय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई, वरिष्ठ वक्ता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोपाल लाल गोस्वामी, पूर्व मंडल अध्यक्ष निलेश तिवारी, पार्षद पारस जैन, द्वारा डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन इतिहास, राष्ट्रवाद के लिए बलिदान,सिद्धांतों,विचारों एवं जनसंघ के कार्यों का प्रेरणादायक उदबोधन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष गिर्राज जैन, मंडल प्रतिनिधि प्रेम प्रकाश सेन, एवं कार्यक्रम संयोजक दीपक झाकल द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया.. कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष रामभरोस पंकज, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष लोकेश बंसल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश पोटर, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष नाथूलाल साहू,पूर्व मंडल महामंत्री हेमराज गौतम,बूथ अध्यक्ष कपिल हाडा, अनिल सैनी, नवीन राठौर, पार्षद आसाराम मीणा, पूरणमल आर्य, ललित श्रीमाल, अल्पसंख्यक मोर्चा इंसाफ अली,भाजपा नेता श्याम पोरवाल, गिर्राज सोनी, कृष्णा शर्मा (किन्शु), गणेश गौतम, केशव शर्मा,, बसराम गोचर,सुनील सैनी, पूर्व पार्षद अशोक वर्मा,मांगीलाल महावर, हनुमान सैनी. आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *