नई दिल्ली। भारत ने शुक्रवार को डब्ल्यूटीओ (विश्व व्यापार संगठन) के मानदंडों के तहत अमेरिका के खिलाफ जवाबी शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा। अमेरिका ने सुरक्षा उपायों के नाम पर वाहन क्षेत्र पर शुल्क लगाए थे, जिसके जवाब में उक्त प्रस्ताव रखा गया। भारत के अनुरोध पर जारी डब्ल्यूटीओ की अधिसूचना के अनुसार, रियायतों या अन्य दायित्वों के प्रस्तावित निलंबन का रूप अमेरिका में उत्पादित चुनिंदा उत्पादों पर शुल्क में वृद्धि के रूप में होगा। भारत ने डब्ल्यूटीओ के माल व्यापार परिषद को संगठन के कुछ प्रावधानों के तहत रियायतों और अन्य दायित्वों के अपने प्रस्तावित निलंबन के बारे में अधिसूचित किया है। इसमें कहा गया, यह अधिसूचना भारत से वाहन कलपुर्जे के आयात पर अमेरिका के सुरक्षा उपायों को बढ़ाने के संबंध में की गई है।
भारत ने डब्ल्यूटीओ में वाहन शुल्क को लेकर अमेरिका पर जवाबी शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा
ram