सुबह उठने के बाद दिखते हैं ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, डायबिटिज होने की है गारंटी

ram

व्यक्ति रोजाना सुबह उठता है और इसके बाद दिन भर के अपने कामों में लग जाता है। सुबह उठने के बाद हर व्यक्ति का अपना एक रुटिन होता है, जिसे रोज फॉलो करता है। मसलन सुबह उठते ही कोई भगवान का नाम लेता है तो कोई व्यायाम करता है। मगर कई लोगों को सुबह ऐसे लक्षण भी दिखते हैं, जिससे वो शरीर में पनप रही किसी बीमारी की पहचान भी कर सकते है।

दरअसल कई मामलों में व्यक्ति को सुबह उठकर ही हाथ-पैरों में झुनझुनी होना शुरू हो जाती है। ये उस स्थिति में भी होता है जब अधिक समय तक बैठे रहने के कारण पैरों की नसों में अधिक दबाव पड़ता है। ऐसे में पैरों में झुनझनी होती है। ये किसी बीमारी की ओर संकेत का इशारा करती है। ऐसी स्थिति होने पर तत्काल डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

वहीं कई मामलों में पैरों, तलवों या हाथों में झुनझुनी के अलावा दर्द का भी अनुभव होता है। ऐसे में तत्काल डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ये भी बीमारी के शुरुआती लक्षण हो सकते है।

कभी विशाक्त पदार्थ को छानने की प्रक्रिया में गुर्दे क्षतिग्रस्त हो सकते है। ऐसा होने पर गुर्दा ठीक से काम नहीं कर पाता है। गुर्दे ठीक से काम ना करें तो इस कारण हाथों और पैरों में झुनझुनी हो सकती है।

कई पोषक तत्वों की कमी होने पर शरीर में झनझनाहट हो सकती है। शरीर में अगर विटामिन ई या विटामिन बी की कमी होती है तो शरीर में इसका नकारात्मक असर देखने को मिलता है। शरीर में पोषक तत्व की कमी दिखने पर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और इसका तत्काल इलाज करवाना चाहिए। ये सभी ऐसी स्थिति या परिस्थितियां है जो शरीर में दिखने पर व्यक्ति को डायबिटिज होने की संभावना अधिक होती है। अगर कोई लक्षण दिखता है तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए ताकि परेशानी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *