आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी : श्रीलंका बनी चैंपियन, फाइनल में आयरलैंड को 6 विकेट से हराया

ram

अजमान। श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने आयरलैंड को 6 विकेट से हराकर आईसीसी महिला इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण था। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम 19.3 ओवर में 96 रन पर सिमट गई। आयरलैंड की तरफ से अलाना डलजेल ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए। इसके अलावा, एमी हंटर ने 10, लुसी लिटिल ने 15 और जॉर्जिना डिंप्सी ने 13 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से सत्या संदीपनी ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में मात्र 13 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा, चेथना, सुगंदीका, निमाशा और कविशा ने 1-1 विकेट लिए।
श्रीलंका ने 97 रन का लक्ष्य 12.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 99 रन बनाकर हासिल कर लिया। 44 गेंद शेष रहते मिली 6 विकेट की बड़ी जीत के साथ श्रीलंका टूर्नामेंट की चैंपियन बनी।
श्रीलंका की तरफ से इमेशा दुलानी ने 25 गेंदों पर नाबाद 44 रन की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। इसके अलावा, संजना काविंदी ने 22 गेंदों पर 25 रन बनाए। कविशा दिल्हाड़ी भी 10 गेंदों पर 16 रन बनाकर नाबाद रहीं। कप्तान हर्षिता समरविक्रमा शून्य और विकेटकीपर कौशानी 3 रन बनाकर आउट हुईं।
आयरलैंड के लिए किया मैक्कार्थी और कारा मर्रे ने 2-2 विकेट लिए।
श्रीलंका की विश्मी गुणारत्ने प्लेयर ऑफ द सीरीज और सत्या संदीपनी प्लेयर ऑफ द मैच रहीं।
आईसीसी ने नवंबर 2025 में दुनिया भर में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने और उभरती टीमों को उच्च-स्तरीय अनुभव देने के लिए इस टी20 टूर्नामेंट की शुरुआत की थी। थाईलैंड ने नवंबर 2025 में हुए पहले संस्करण का खिताब जीता था। महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने और मजबूत बनाने के लिए आईसीसी द्वारा शुरू किया गया यह टूर्नामेंट बेहद अहम और रोमांचक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *