जयपुर . एक पति के पत्नी की हत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। गर्लफ्रेंड की बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। गुस्साया पति सिलबट्टे से पत्नी का सिर फोड़ दिया। लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरने पर हमलावर पति फरार हो गया। घायल महिला का SMS हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हरमाड़ा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि व्यास कॉलोनी शास्त्री नगर निवासी अरूण कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनकी मम्मी बबीता देवी पिछले करीब 10 साल से नागंल पुरोहितान में रहती थी। करीब 10 दिन से ही टोडी हरमाड़ा में रह रही है। उसके पिता प्रफुल्ल चन्द का सुमित्रा नाम की महिला से अफेयर है। पिता अपनी गर्लफ्रेंड के साथ ही रहते है। शराब के नशे में घर आकर लड़ाई-झगड़ा करते है। मम्मी के पर्स से पैसे निकालकर ले जाते है। विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट करते है।
आरोप है 19 मई को दोपहर करीब 3 बजे पिता शराब के नशे में घर आए। खुद की गर्लफ्रेंड की बात को लेकर मम्मी से झगड़ा करने लगे। गुस्से में आकर आरोपी पिता ने मम्मी को जान से मारने के नियत से सिलबट्टे से सिर पर वार कर लिया। सिर फटने से लहूलुहान होकर मम्मी जमीन पर गिर गई। जिन्हें देकर आरोपी पिता फरार हो गया।
घर पर मौजूद नाबालिग बेटे ने कॉल कर दादी की हालत के बारे में बताया। घर पहुंचे परिजनों ने गंभीर हालत में उन्हें दीर्घायु हॉस्पिटल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए SMS हॉस्पिटल रेफर कर दिया। SMS हॉस्पिटल में घायल बबीता देवी का इलाज चल रहा है। घायल महिला के बेटे की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।