गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने विभिन्न आर्थिक मापदंडों पर भारत-पाकिस्तान की तुलना करते हुए कहा कि भारत वैश्विक मानक स्थापित करके आगे बढ़ रहा है, लेकिन पाकिस्तान लगातार संकटों से जूझ रहा है।शर्मा ने शनिवार रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि भारत वर्तमान में दुनिया के सबसे गतिशील और दूरदर्शी देशों में से एक है। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान बार-बार संकटों से जूझ रहा है और उसका प्रभाव भी दुनिया में खत्म होता रहा है जबकि भारत विकास, प्रौद्योगिकी और आत्मनिर्भरता में वैश्विक मानक स्थापित करते हुए आगे बढ़ रहा है।’

हिमंत विश्व शर्मा ने कहा, भारत वैश्विक मानक स्थापित कर रहा, पाकिस्तान संकट में घिरा
ram