15 दिन पूर्व दूसरे पक्ष के व्यक्ति द्वारा विधवा महिला से अभद्रता का किया था प्रयास
दौसा – जिले के गीजगढ़ के फरीदा की ढाणी में दो पक्ष में हुए खूनी संघर्ष में आधा दर्जन लोग घायल हों गये जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गीजगढ़ से दोसा जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां पर घायलों का उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 15 दिन पहले सिलिकोसिस मृतक की पत्नी के पास अभद्रता के प्रयास के चलते एक व्यक्ति रात को महिला के साथ छीनाझपटी की थी। जिस पर महिला ने पकड़कर अपने परिजनों के पास ले गई जिस पर परिजनों ने धुनाई कर दी। जिस के बाद मामला को समझाईश पर शांत कर दिया फिर आज सुबह दूसरे पक्ष के लोगो द्वारा एक राय होकर सिलिकोसिस से मृतक के परिवार पर हमला बोल दिया। जिसमें दो पुरुष सहित चार महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें दौसा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां पर गंभीर अवस्था के चलते धोल्याराम पुत्र सुखराम उम्र 70 वर्ष को जयपुर रैफर कर दिया। वहीं राजन्ती पत्नी राम खिलाड़ी,केशन्ता पत्नी कमलेश, राम खिलाड़ी पुत्र धोल्याराम , कजोड़ी देवी पत्नी धोल्याराम, मीना देवी पत्नी प्रकाश का दौसा जिला अस्पताल में उपचार जारी है।