हल्दी, फेरे और प्यार की रुमानियत, ईशा और अविनाश का इमोशनल गाना ‘शुक्रिया’ रिलीज

ram

मुंबई। ‘बिग बॉस 18’ की मशहूर दोस्ती ईशा और अविनाश ने हमेशा फैंस को आकर्षित किया है। ‘बिग बॉस’ के बाद अक्सर इनके रिश्ते की खबरें भी आती रहीं, लेकिन दोनों ने बार-बार साफ कहा कि वे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। अब दोनों ने मिलकर फैंस के लिए एक खास तोहफा पेश किया है। दोनों का शुक्रवार को नया गाना ‘शुक्रिया’ रिलीज हो गया। इस गाने में ईशा और अविनाश की लव स्टोरी भी देखने को मिल रही है। इसमें हल्दी, फेरे और शादी की सुंदर रस्में दिखाई गई हैं। यह गाना बहुत ही इमोशनल और रोमांटिक है। प्ले डीएमएफ के अंशुल गर्ग द्वारा प्रोड्यूस किए गए इस गाने को हंसिका पारिक और विभोर पराशर ने अपनी शानदार आवाज में गाया है। गाने का म्यूजिक रजत नागपाल ने तैयार किया है।
इस गाने पर अंशुल ने कहा, “अविनाश और ईशा को उनके फैंस से बेहतरीन प्यार मिलता है, वह कमाल का है। फैंस के लिए यह गाना बनाना हमारे लिए गर्व की बात है। दोनों ही बेहद टैलेंटेड एक्टर हैं और रोमांस करना उनके लिए बिल्कुल नेचुरल है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक ‘शुक्रिया’ को भी उतना ही प्यार देंगे, जितना उन्होंने इन दोनों को दिया है।”
अविनाश ने ईशा के साथ दोबारा काम करने को लेकर कहा, “हमारे फैंस काफी समय से कह रहे थे कि हम एक साथ कुछ प्रोजेक्ट करें। इसी कारण ‘शुक्रिया’ उनके लिए हमारा खास तोहफा है। ईशा के साथ स्क्रीन शेयर करते समय पुरानी यादें ताजा हो गईं। यह खूबसूरत गाना इस अनुभव को और यादगार बना देता है।”
वहीं, ईशा ने भी अपनी बात को रखते हुए कहा, “फैंस में हमारे एक साथ आने को लेकर जो दीवानगी थी, उसी वजह से हमने इस गाने के लिए हां कहा। यह गाना इतना दिल को छूने वाला और भावुक है कि इसे ठुकराना नामुमकिन था। दर्शकों से हमें जितना प्यार मिला है, मुझे उम्मीद है कि ‘शुक्रिया’ को भी उतना ही प्यार मिलेगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *