जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने वीणा कैसेट्स के संस्थापक केसरी चंद मालू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल बागडे ने कहा कि मालू ने राजस्थान और राजस्थानी संस्कृति के लिए महती योगदान दिया और लोक संगीत की परंपरा को निरंतर समृद्ध किया। उनका निधन राजस्थान की लोक संस्कृति एवं संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल ने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और परिजनो, प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।
राज्यपाल की केसरी चंद मालू के निधन पर शोक संवेदना
ram


