ग्रामीण सेवा शिविर फॉलोअप में योजनाओं की बरसी सौगात

ram

जैसलमेर। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से पंचायत समिति मोहनगढ़ की ग्राम पंचायत खींया में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर (फॉलोअप) ग्रामीणों के लिए राहत और खुशियों का केंद्र बना। शिविर में विभिन्न विभागों ने पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान कर उनकी वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान किया।

शिविर के दौरान उपखण्ड अधिकारी जैसलमेर रामलाल मीणा ने लाभार्थी प्रेमा राम पुत्र भैरा राम को आवासीय पट्टा प्रदान किया। इस अवसर पर सहायक शिविर प्रभारी हुकमाराम, सरपंच, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर में पंचायती राज विभाग द्वारा 2 आवासीय पट्टों का वितरण किया गया, 2 व्यक्तिगत शौचालयों की स्वीकृति जारी की गई तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 20 लाभार्थियों को यूसी एवं सीसी उपलब्ध कराई गई। कृषि विभाग ने 40 किसानों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया, जबकि उपनिवेशन विभाग ने 5 पात्र व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया।

उपखण्ड अधिकारी रामलाल मीणा ने कहा कि ग्रामीण सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देते हुए सभी आवश्यक सेवाएं और योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी, समयबद्ध और संवेदनशील तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

शिविर में लाभान्वित ग्रामीणों ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। इन शिविरों से न केवल लंबित कार्यों का त्वरित समाधान हो रहा है, बल्कि आमजन का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास भी लगातार मजबूत हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *