पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुशील मोदी के आवास पहुंचे नीतीश कुमार, दी श्रद्धांजलि

ram

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार दिवंगत सुशील मोदी के आवास पहुंचे। जहां उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात भी की। सीएम नीतीश के साथ उनके खास मंत्री विजय चौधरी और राज्यसभा सांसद संजय झा भी मौजूद थे। थोड़ी देर मुलाकात के बाद सीएम नीतीश सुशील मोदी के आवास से निकल गए।

वहीं सीएम नीतीश के आगमन को लेकर सुशील मोदी के भाई राजकुमार मोदी ने कहा कि, नीतीश जी और सुशील मोदी दोनों सच्चे दोस्त थे। दरअसल, 13 मई को सुशील मोदी का निधन हो गया। सुशील मोदी 72 साल के उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिए। सुशील मोदी कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर कैंसर होने की जानकारी दी थी। वहीं इसके 40 दिन बाद ही सुशील मोदी का निधन हो गया। सुशील मोदी ने दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली।

14 मई को सुशील मोदी का पार्थिव शरीर पटना आया। जिसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। हालांकि स्वास्थ्य कारणों से सीएम नीतीश सुशील मोदी के अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाए। सीएम नीतीश सुशील मोदी का अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाए। जिसके बाद तबीयत ठीक होने पर आज सुशील मोदी के आवास पर गए थे।

मालूम हो कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशील मोदी के निधन पर शोक प्रकट किया था। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व. सुशील कुमार मोदी जेपी आंदोलन के सच्चे सिपाही थे। उपमुख्यमंत्री के तौर पर भी उन्होंने हमारे साथ काफी वक्त तक काम किया। मेरा उनके साथ व्यक्तिगत संबंध था और उनके निधन से मैं मर्माहत हूं। मैनें आज सच्चा दोस्त और कर्मठ राजनेता खो दिया है। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर से कामना की है कि स्व. सुशील कुमार मोदी के परिजनों, समर्थकों और प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *