पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. परसराम मदेरणा को विधानसभा में पुष्‍पाजंलि

ram

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय परसराम मदेरणा को पुष्‍पाजंलि अर्पित की गई। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कहा है कि स्वर्गीय मदेरणा एक अनुभवी व कुशल जनप्रतिनिधि थे। स्‍व. मदेरणा ने राजस्थान विधानसभा को अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों की दिशा में नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया।
राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा ने स्व. मदेरणा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधानसभा के वरिष्ठ उप सचिव संजीव कुमार शर्मा और नंदकिशोर शर्मा सहित विधान सभा के अधिकारीगण व कर्मचारियों ने पूर्व विधान सभा अध्यक्ष स्‍व. मदेरणा के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय मदेरणा 06 जनवरी 1999 से 15 जनवरी 2004 तक विधान सभा के अध्यक्ष रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *