प्राध्यापक, प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा-2025 के शारीरिक शिक्षा विषय के सामान्य ज्ञान एवं विषय विशेष पेपरों में क्रमशः 59.40 एवं 58.85 प्रतिशत परीक्षार्थी रहे उपस्थित

ram

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा आयोजित प्राध्यापक, प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा-2025 के अंतर्गत जयपुर जिले में गुरुवार को शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षाओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जयपुर (पूर्व) नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम पारी में आयोजित सामान्य ज्ञान (General Knowledge – Physical Education) पेपर के लिए कुल 3,261 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,937 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 1,324 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार उक्त परीक्षा में 59.40 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि द्वितीय पारी में आयोजित शारीरिक शिक्षा विषय विशेष (Physical Education) पेपर के लिए कुल 3,261 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,919 परीक्षार्थी उपस्थित तथा 1,342 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार उक्त परीक्षा में 58.85 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। वर्मा ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुआ। परीक्षा संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। सभी केन्द्रों पर नियुक्त पर्यवेक्षकों एवं अधिकारियों द्वारा परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित कराई गई। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से परीक्षा का सफलतापूर्वक संचालन किया गया तथा किसी भी केन्द्र से कोई अप्रिय घटना अथवा अव्यवस्था की सूचना प्राप्त नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *