झालावाड़। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में फॉलोअप ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों का आयोजन प्रातः 9.30 बजे से सायं 6 बजे तक ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर किया जा रहा है। अतिरिक्त जिला कलक्टर कमल सिंह यादव ने बताया कि बताया कि 23 जुलाई को उपखण्ड झालावाड़ की ग्राम पंचायत बरखेड़ाकला व रूण्डलाव, उपखण्ड असनावर की ग्राम पंचायत मण्डावर, उपखण्ड पिड़ावा की ग्राम पंचायत गैलानी व सांगरिया, उपखण्ड भवानीमण्डी की ग्राम पंचायत आंवलीकला, उपखण्ड गंगधार की ग्राम पंचायत क्यासरा व हरनावदा, उपखण्ड अकलेरा की ग्राम पंचायत आसलपुर, उपखण्ड मनोहरथाना की ग्राम पंचायत ठीकरिया तथा उपखण्ड खानपुर की ग्राम पंचायत गोलाना व कंवल्दा में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त नगर परिषद् झालावाड़ से संबंधित शहरी सेवा शिविर अम्बेडकर भवन में तथा अन्य नगर पालिकाओं से संबंधित शिविर संबंधित नगर पालिका कार्यालयों में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविरों में 22 विभागों की सहभागिता रहेगी, जहां आमजन को विभिन्न योजनाओं की जानकारी, पात्रता अनुसार लाभ, आवेदन, शिकायत निस्तारण एवं अन्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिविरों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए आमजन को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान की जाएं। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित शिविरों में पहुंचकर विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करें तथा अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं।
23 जुलाई को इन ग्राम पंचायतों में होगा फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविरों का योजन
ram


