जयपुर। सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने कहा कि सहकारिता की विचारधारा को अपनाकर हम एक ऐसे प्रदेश का निर्माण कर रहे हैं जिसमें हर हाथ को रोजगार के अवसर, हर परिवार में समृद्धि और प्रत्येक गांव में विकास की गंगा बहे। उन्होंने कहा कि सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे ‘सहकार से समृद्धि’ कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न नवाचारों एवं योजनाओं के माध्यम से प्रतिदिन नये संकल्प एवं नई उर्जा के साथ सहकारी संस्थाऐं एवं अधिकारी काम कर रहे हैं। अपेक्स बैंक स्थित सभागार में गुरूवार को आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह में सम्मिलित प्रगतिशील किसानों, सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं व्यवस्थापकों को संबोधित करते हुये उन्होंने आह्वान किया कि अब समय आ गया है कि हम जैविक खेती पर अधिक से अधिक ध्यान केंद्रित करें और अपने अनुभव को किसान साथियों के मध्य साझा किया जाये ताकि दूसरे किसान भी जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित हो। दक ने कहा कि किसानों के द्वारा उपजाये गये जैविक उत्पादों की बिक्री के लिये जिला सहकारी उपभोक्ता भण्डार एवं काॅनफैड द्वारा संचालित उपभोक्ता बिक्री केन्द्रों की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि जैविक कृषि करने से हम आगे आने वाली पीढी को सुरक्षित भविष्य की सौगात देकर जा सकते हैं। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री द्वारा प्रगतिशील किसान श्रेणी में रोडवा खुर्द के मोहन लाल, झाक के देवाराम, भवानीपुरा के दुर्गालाल नागर, भाना के शम्भू लाल कुमावत, हथैनी के मुकेश सिंह, बासेडा के रणजीत लाल धाकड, नाला के मोहन सिंह रावत, पृथ्वीपुरा के सीताराम, भैराना के सुरेन्द्र अवाना, लतीफगंज के अमोलक चैधरी तथा केरलानाडा के भोजा राम को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। ग्राम सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्ष की श्रेणी में कूम्हा के अध्यक्ष निरंजन सिंह, नोगावा के गुलशन कुमार आहूजा, इस्माइलपुर के कुन्दामल लखवानी, रसनाली के मुरलीधर, भाणा के किशन लाल कुमावत, चावण्ड के रमेश चंद मालावत, कोहली प्रेमपुरा के बनवारी लाल मीणा, सीमलवाडा के गोरधन लाल पाटीदार, कछोला के लादू लाल धाकड, गनाहेडा के रूप चंद मारोठिया, कंचनपुर के बिरजू सिंह, प्रागपुरा के उपेन्द्र सिंह, निवारू के शंकर लाल यादव, पोल्याडा की काली देवी गुर्जर, आवंलहेडा के शान्ति लाल शर्मा, लवाण के राधेश्याम सिरोहिया, भाटीवाड के आत्माराम, फिटकासनी के गणपत सिंह विश्नोई, बिलाडा के मोहन लाल खदाव एवं केरलानाडा के शंकर लाल को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। ग्राम सेवा सहकारी समितियों के व्यवस्थापक की श्रेणी में छान ग्राम सेवा सहकारी समिति के रमेष चंद मथुरिया, भाणा के पन्ना दास वैष्णव, बरार के राजेन्द्र सिंह, वरसिंहपुर के ललित जोशी, बोरखेडा के चेतराम मीणा, बडा नया गांव के जम्बू कुमार जैन, केलवाडा के संता लाल कुशवाह, परा के चांदमल गुर्जर, खिरिया के देवेन्द्र चैधरी, सिंहोडी के धर्मपाल सिंह, मुण्डियारामसर के ओम सिंह, बीलवा के छोटे लाल मीणा, आमलदा के शोभा लाल धाकड, हरिपुरा के रमेष भारद्वाज, जहाजमावता की प्रेमलता देवी एवं पोल्याडा के बद्री लाल गुर्जर को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

सहकारी भण्डार एवं काॅनफैड के माध्यम से होगी किसानों के जैविक उत्पादों की बिक्री-सहकारिता मंत्री
ram


