20 हजार से कम में मिलेगा OnePlus का मजा! अगले महीने भारत में एंट्री कर सकती है नई ‘N’ सीरीज

ram

नई दिल्ली। OnePlus अगले महीने भारत में बजट स्मार्टफोन की एक नई रेंज लॉन्च कर सकता है। टिपेस्टर योगेश बरार के हवाले से आई Smartprix की एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ‘N’ ब्रांडिंग के तहत किफायती स्मार्टफोन्स के एक नए लाइनअप पर काम कर रही है, जिसके कुछ मॉडल्स की कीमत 20,000 रुपये से नीचे रहने की उम्मीद है। OnePlus का ये संभावित लाइनअप ब्रांड को अपने फ्लैगशिप और मिड-रेंज डिवाइसेज से आगे बढ़कर एक ऐसे प्राइस सेगमेंट में पैर पसारने में मदद कर सकता है, जहां फिलहाल इसकी मौजूदगी बेहद कम है। रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus सिर्फ एक सिंगल हैंडसेट लॉन्च करने की प्लानिंग नहीं कर रहा है। इसके बजाय, कहा जा रहा है कि कंपनी अलग-अलग प्राइस पॉइंट्स को टारगेट करते हुए N सीरीज स्मार्टफोन्स की एक पूरी फैमिली डेवलप कर रही है। टिप्स्टर योगेश बरार का दावा है कि इस अपकमिंग रेंज में बजट फ्रेंडली बायर्स के लिए कई मॉडल्स शामिल होंगे, जो भारत के सबसे कॉम्पिटिटिव स्मार्टफोन सेगमेंट्स में से एक में OnePlus को ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने में मदद कर सकते हैं।

OnePlus N सीरीज की संभावित कीमत
वैसे फोन के स्पेसिफिकेशन्स को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस लीक की सबसे बड़ी बात इसकी कीमत है। रिपोर्ट संकेत देती है कि आने वाले N सीरीज के कुछ फोन्स की कीमत 20,000 रुपये से कम हो सकती है, जिस सेगमेंट में OnePlus की पकड़ अभी कमजोर है। मौजूदा समय में, OnePlus Nord CE 6 Lite भारत में कंपनी का सबसे किफायती ऑफर है, जिसकी शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है। हालांकि, N सीरीज के इससे भी नीचे के प्राइस सेगमेंट में आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *