जयपुर। भरतपुर जिला प्रभारी सचिव आनन्दी ने मंगलवार को भरतपुर सर्किट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर राज्य बजट घोषणाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की और सभी कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला प्रभारी सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि राज्य सरकार की प्रत्येक योजना और बजट घोषणा का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा विकास कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न रहे। अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें और विभागीय समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति प्रदान करें। उन्होंने विभिन्न विभागों से बजट घोषणाओं की विभागवार समीक्षा करते हुए कार्यों की प्रगति, वित्तीय स्वीकृतियों, निविदा प्रक्रियाओं तथा निर्माण एवं विकास कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। बैठक में बीडीए, जिला परिषद, मेडिकल कॉलेज, कृषि, उद्यान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, शिक्षा विभाग, नगर निगम सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला प्रभारी सचिव ने बजट घोषणाओं से संबंधित लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा किसी भी स्तर पर आने वाली बाधाओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजनाओं की मॉनिटरिंग नियमित रूप से करने और निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने तथा प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कलक्टर कमर चौधरी, आयुक्त बीडीए कनिष्क कटारिया, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मृदुल सिंह, आयुक्त नगर निगम श्रवण विश्नोई, अतिरिक्त कलक्टर (शहर) राहुल सैनी, जिला आबकारी अधिकारी राजीव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बजट घोषणाओं की समय पर क्रियान्विति सुनिश्चित करें योजनाओं का पूरा लाभ आमजन तक पहुंचाऐं – भरतपुर जिला प्रभारी सचिव
ram


