
जिले की दोनो सीटे भाजपा की झोली में डालने का लिया संकल्प।
जैसलमेर। प्रदेश कार्यालय के निर्देशानुसार भाजपा के सातों मोर्चो व 19 प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक भाजपा जिला कार्यालय में जिला चुनाव प्रबंधन समिति के पर्यवेक्षक दिल्ली से आये जय प्रकाश की अध्यक्षता में संम्पन हुई जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुवे कहा कि राजस्थान में चुनाव का बिगुल बज चुका है व हम कार्यकर्ताओ के बल पर चुनाव जीतेंगे जिसके लिये आज से ही तैयार रहना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण व विकास कार्यो के बूते हम राजस्थान में कांग्रेस सरकार के कुशासन व जंगल राज को उखाड़ फेकेंगे व जिले की दोनो सीटे भाजपा की झोली में डालेंगे। जेपी भाई ने अपने जोशीले संबोधन में आगे कहा कि सभी मोर्चो व प्रकोष्ठों को मिलकर प्रदेश में अच्छी सरकार बनानी है इससे पूर्व सभी का परिचय किया व चुनाव प्रबंधन व चुनाव जितने के फॉर्मूले भी बताते हुवे कार्यकर्ताओ में जोश भरा।
भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सारदा ने बैठक की प्रस्तावना के साथ कहा कि भाजपा संगठन चुनाव के लिये तैयार है व जिसे भी टिकट मिलेगी कमल का फूल उसके साथ है व सभी साथी मिलकर उसे जिताएंगे। हमे पिछले चुनाव में हम जहाँ कमजोर रहे वहां का वोट प्रतिशत बढाना है व बूथ जितना है। आगे कहा कि कांग्रेस सरकार ने सिर्फ झूठी घोषणाएं की है जबकि मोदी ने जो कहा वह कर के दिखाया है।
भाजपा मीडिया प्रभारी बाबू लाल शर्मा ने बताया कि आज की संयुक्त बैठक में जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सारदा, जिला उपाध्यक्ष करुणा कँवर राठौड़, जिला महामंत्री सवाई सिंह गोगली व सुशील व्यास, जिला मंत्री कंवराज सिंह चौहान, पूर्व विधायक छोटू सिंह भाटी, युवा मोर्चाध्यक्ष उदय सिंह भाटी, महिला मोर्चाध्यक्ष समता व्यास, ओबीसी मोर्चाध्यक्ष खीमाराम सुथार, एस सी मोर्चाध्यक्ष मुकेश पंवार, एसटी मोर्चा संयोजक उगाराम दरबारी, अल्पसंख्यक मोर्चाध्यक्ष कादर बक्स, किसान मोर्चाध्यक्ष हाथी सिंह मूलाना, प्रबुद्धजन प्रकोष्ठ से बाबू लाल शर्मा, सैनिक प्रकोष्ठ से माल सिंह जामड़ा, चिकित्सा प्रकोष्ठ से डॉ राजेन्द्र सिंह , विधि प्रकोष्ठ से विमलेश पुरोहित, व्यापार प्रकोष्ठ से विजय बिसानी , तारेंद्र सिंह झिझनियाली व छुग सिंह सोढ़ा उपस्थित थे।
इनकी भी रही उपस्थित-
अर्जून राम ओड, मनोज भाटिया, महेंद्र सुथार, सुकर्ण मेघवाल, मनोरमा वैष्णव, अमृत सुथार भादासर, मनोहर सिंह दामोदरा, मधु शर्मा, स्वाति जगानी, महेंद्र सिंह दुजासर, श्रेय भाटिया, गजेंद्र सोलंकी,गिरधर सिंह कपूरिया, ओम छत्रेल व लक्ष्मण सिंह सुल्ताना।
मंच संचालन सुशील व्यास ने किया व धन्यवाद छोटू सिंह भाटी ने दिया।