जयपुर। राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने राज्यभर में संचालित ओबीसी परिवारों के सर्वे कार्य की अवधि बढ़ाते हुए इसे 26 जुलाई 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। आयोग के सचिव (सलाहकार) अशोक कुमार जैन ने बताया कि 23 जुलाई 2026 को हुई सर्वे कार्यों की समीक्षा के अनुसार कई जिलों में सर्वे का कार्य शेष है। इसे देखते हुए आयोग द्वारा सर्वे की अवधि 26 जुलाई 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इसके बाद समयवृद्धि नहीं की जाएगी। आयोग द्वारा अपनी अनुशंसा रिपोर्ट राज्य सरकार को निर्धारित तिथि तक प्रस्तुत करनी है। इसलिए सभी जिला कलक्टरों से अनुरोध किया गया है कि वे 26 जुलाई 2026 तक सर्वे कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उल्लेखनीय है कि राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा राजधारा सर्वे मोबाइल एप पर अन्य पिछड़ा वर्ग के परिवारों का सर्वे कार्य 23 जुलाई 2026 तक किए जाने के दिशा – निर्देश जारी किए गए थे। आयोग द्वारा सर्वे के दौरान प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण कर पंचायती राज संस्थाओं एवं स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण से संबंधित अनुशंसा रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को प्रस्तुत की जाएगी।
ओबीसी परिवारों के सर्वे कार्य की अवधि 26 जुलाई तक बढ़ाई
ram


