नई दिल्ली। ठंड के मौसम में पराठा खाना हम सभी को पसंद होता है, लेकिन अगर आप बच्चों के लिए कुछ अच्छा व अलग तरह का पराठा बनाना चाहते हैं तो ऐसे में चॉकलेट पराठा बनाया जा सकता है। चॉकलेट का नाम सुनते ही बच्चों के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान छा जाती है, तो जरा सोचिए कि चॉकलेट पराठा का नाम सुनकर वे कितना ज्यादा खुश होंगे। खासतौर से, जिन बच्चों को मीठा खाना काफी पसंद होता है, उनके लिए चॉकलेट पराठा किसी ट्रीट से कम नहीं है। यूं तो चॉकलेट पराठा खाने में काफी सॉफ्ट लगता है, लेकिन अधिकतर इसे बनाते समय हम इसमें कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे इसका स्वाद बिगड़ जाता है। यह काफी सख्त और जला हुआ महसूस होता है या फिर इसकी फिलिंग बाहर निकलने लगती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको चॉकलेट पराठा बनाते समय की जाने वाली कुछ आम गलतियों के बारे में बता रहे हैं-
गलत चॉकलेट का इस्तेमाल करना
चॉकलेट पराठा बनाने का मतलब यह कतई नहीं है कि आप किसी भी चॉकलेट का इस्तेमाल करना शुरू करें। आप ऐसी चॉकलेट से बचें जो बहुत जल्दी पिघल जाती हैं, क्योंकि वह पराठा सेंकते समय समय बाहर निकल सकती हैं। कोशिश करें कि आप चॉकलेट पराठा बनाने के लिए सेमी-स्वीट या डार्क चॉकलेट चुनें।


