हनुमानगढ़। जिले में गर्भवती महिलाओं की सघन स्क्रीनिंग एवं गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं (क्वालिटी एएनसी) सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 15 जुलाई से चल रहे पांच दिवसीय विशेष अभियान के तीसरे दिन शुक्रवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों ने जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण कर गर्भवती महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत विशेष अभियान की मॉनिटरिंग के लिए आज उन्होंने पीएचसी लिखमीसर का औचक निरीक्षण किया। इसी प्रकार, जयपुर स्वास्थ्य विभाग आए हनुमानगढ़ जिला प्रभारी डॉ. पवन कुमार ने ब्लॉक भादरा में सबसेंटर गदरा एवं डीपीओ सुदेश कुमार पीएचसी उत्तराधाबास, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अखिलेश शर्मा ने टिब्बी ब्लॉक में पीएचसी मेहरवाला एवं नोहर ब्लॉक यूपीएचसी नोहर, आरसीएचओ डॉ. सुनील विद्यार्थी एवं डीपीसी अनिश गांधी ने संगरिया ब्लॉक में पीएचसी लीलांवाली, डीपीसी डॉ. प्रीत मोहिन्दर सिंह एवं डीपीओ जितेन्द्र सिंह ने रावतसर ब्लॉक एवं डीपीसी (आशा) संदीप कुमार ने पीलीबंगा ब्लॉक के सबसेंटर कान्हेवाला सहित अन्य चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हाई रिस्क प्रेग्नेंसी (एचआरपी) की समय पर पहचान एवं प्रबंधन, एएनसी सेवाओं की गुणवत्ता, आवश्यक जांचों की उपलब्धता, गैप एनालिसिस, रिकॉर्ड संधारण, रेफरल व्यवस्था, दवा एवं जांच सुविधाओं तथा गर्भवती महिलाओं की नियमित फॉलोअप व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। साथ ही चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ की कौशल क्षमता (स्किल डेवलपमेंट) को और सुदृढ़ बनाने, प्रत्येक गर्भवती महिला की समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने तथा जटिल मामलों की शीघ्र पहचान कर उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर करने के निर्देश दिए।

विशेष अभियान के तीसरे दिन जिला स्तरीय अधिकारियों ने सीएचसी-पीएचसी का किया निरीक्षण
ram


