धौलपुर। धौलपुर की ऐतिहासिक और प्राकृतिक विविधताओं से समृद्ध धरती पर विज्ञान और नवाचार की एक नई दिशा जुड़ी। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग एवं अंतरिक्ष विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. जितेंद्र सिंह मंगलवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर धौलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय परिसर में स्थित सूचना केंद्र में राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान के सहयोग से स्थापित धौलपुर विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया।उद्घाटन के पश्चात केंद्रीय मंत्री ने विज्ञान केंद्र का अवलोकन किया तथा वहाँ उपस्थित विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न विज्ञान प्रयोगों को न केवल सराहा बल्कि विज्ञान के सिद्धांतों को सरल भाषा में समझने और उन्हें दैनिक जीवन से जोड़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यह केंद्र विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और प्रयोगात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने में एक मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पार्क में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी जागरूकता का संदेश दिया।
धौलपुर: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सौंपी विज्ञान केंद्र की सौगात छात्रों की सोच को मिलेगा पंख, विज्ञान केंद्र देगा धौलपुर की वैज्ञानिक चेतना को नया आगाज-केंद्रीय मंत्री
ram


