जयपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को नाथद्वारा में प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की प्रगति, समृद्धि एवं जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। मंदिर मण्डल पदाधिकारियों द्वारा परंपरा अनुसार उप मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किए प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन
ram


