हेयर वॉश की सही टाइमिंग से बढ़ सकता है चेहरे का ग्लो, जानिए कब धोएं बाल

ram

नई दिल्ली। जब भी हेयर केयर की बात होती है तो हम सभी शैम्पू पर ध्यान देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि हेयर वॉश सिर्फ आपके बालों का ही ख्याल नहीं रखता है, बल्कि इससे आपकी स्किन पर भी गहरा असर पड़ता है। जी हां, सुनने में आपको शायद अजीब लगे, लेकिन जब आप अपने बालों को सही समय पर धोते हैं तो इसे आपके चेहरे पर भी ग्लो आता है। दरअसल, सिर में जमा तेल, पसीना, धूल और डैंड्रफ कई बार त्वचा को प्रभावित करते हैं। ऐसे में अगर सोच-समझकर सही समय पर हेयर वॉश किया जाए, तो इससे आपका चेहरा ज्यादा साफ, फ्रेश और ग्लोइंग नजर आ सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम जानते हैं कि हेयर वॉश की टाइमिंग और स्किन ग्लो के बीच क्या कनेक्शन है-

हेयर वॉश और स्किन ग्लो का क्या है कनेक्शन
अगर सही समय पर हेयर वॉश किया जाए तो इससे स्किन ग्लोइंग महसूस होती है। इन दोनों का आपस में गहरा कनेक्शन है- सिर में बनने वाला अतिरिक्त तेल माथे, हेयरलाइन और चेहरे तक आ सकता है। जिससे बालों व स्कैल्प के साथ-साथ चेहरा चिपचिपा लग सकता है। ऐसे में सही समय पर बाल धोने से चेहरा ज्यादा साफ महसूस होता है। सिर पर पसीना, धूल और प्रदूषण मौजूद होने पर चेहरे पर असर नजर आता है। जिससे चेहरा थका हुआ और डलनेस महसूस होती है। ऐसे में बाल धोने के बाद पूरा लुक ग्लोइंग नजर आता है। अगर डैंड्रफ माथे, आईब्रो या गालों तक गिरते हैं, तो ऐसे में चेहरे पर भी छोटे दाने, खुजली या जलन हो सकती है। वहीं, सही समय पर बाल धोने से स्किन साफ व फ्रेश नजर आती है।

बालों को कब वॉश करें?
अगर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहती हैं तो ऐसे में सुबह बाल धोना काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि इससे दिनभर आप ज्यादा फ्रेश और साफ नजर आते हैं और ऑयली लुक कम होता है। साथ ही हेयर वॉश करने की वजह से आपका पूरा लुक निखरता है। वहीं, अगर आपने अपना पूरा दिन बाहर रहकर धूल-मिट्टी और पसीने में बहाया है तो ऐसे में शाम के समय हेयर वॉश करना काफी अच्छा माना जाता है। इससे ना केवल दिनभर की गंदगी निकल जाती है, बल्कि तकिए पर भी तेल कम लगता है। साथ ही, अगली सुबह चेहरा ज्यादा साफ लग सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *