राजस्थान विधानसभा स्थित श्री राजराजेश्वर महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव, स्पीकर श्री देवनानी ने की पूजा- अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ram

जयपुर। राजस्थान विधानसभा परिसर स्थित श्री राजराजेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के मौके पर आयोजित तीन दिवसीय देव प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान के साथ स्‍पीकर श्री वासुदेव देवनानी ने आ‍रम्‍भ किया। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने मंगलवार को देव अर्चन, हवन, अधिवास एवं संकीर्तन सहित विभिन्न अनुष्ठान सम्पन्न किए। इस मौके पर प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा, विशिष्‍ट सहायक श्री के.के. शर्मा सहित विधानसभा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। वैदिक आचार्यों के सान्निध्य में संपन्न हो रहे अनुष्ठानों से संपूर्ण विधानसभा परिसर भक्तिमय वातावरण से सरोबार हुआ। महोत्सव का समापन बुधवार 22 जुलाई को महाअभिषेक, देव प्राण-प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति एवं महाआरती के साथ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *