सीकर में कांग्रेस-निर्दलीय समर्थक भिड़े, वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस जीती

ram

जयपुर। सीकर में वोटों की गिनती पूरी होने के बाद वार्ड नंबर 17 में विवाद हो गया। यहां पर कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थक भिड़ गए। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके, जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कई लोगों को हिरासत में लिया।

सीकर में कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। 65 वार्डों में से कांग्रेस 38, बीजेपी 22, निर्दलीय 4 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) एक वार्ड में जीती। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में भी कांग्रेस का बोर्ड बना है। झालावाड़ के 45 वार्डों में से 29 में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। 13 में बीजेपी, 2 में निर्दलीय और 1 में आम आदमी पार्टी जीती है।

बारां नगर परिषद में आम आदमी पार्टी ने चौंकाया है। यहां 60 वार्डों में से 31 वार्ड जीतकर पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस ने 18, भाजपा ने 9 और निर्दलीयों ने 2 वार्ड जीते हैं। चूरू नगर परिषद के 60 वार्डों में से 30 में भाजपा, 24 में कांग्रेस और 6 में निर्दलीय जीते हैं।

डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर नगर पालिका के वार्ड नंबर-13 में भाजपा प्रत्याशी कैलाश चंद को सिर्फ एक वोट मिला। सीमावर्ती जिलों बाड़मेर और जैसलमेर में भाजपा ने अपना बोर्ड बना लिय है।

नागौर नगर परिषद में वार्ड 7 में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास सांखला चुनाव हार गए। वार्ड 10 में पूर्व सभापति कृपाराम सोलंकी के बेटे प्रवीण सोलंकी (कांग्रेस) चुनाव जीते हैं। प्रवीण के मामा पूर्व सभापति मांगीलाल भाटी ने भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *