नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका को मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों पार्टी समर्थकों के साथ वहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने तिरंगा लहराया और नारेबाजी की, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें और समर्थकों को हिरासत में ले लिया। केंद्र सरकार ने सोमवार से जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया है। इसके बाद यहां धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी। सरकार के इस फैसले के बाद दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक स्थान तय किए गए हैं। गृह मंत्रालय की ओर से गठित कमेटी की सिफारिशों के आधार पर दिल्ली में रामलीला मैदान, बुराड़ी ग्राउंड और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी (CBD) ग्राउंड को प्रदर्शन स्थलों के रूप में निर्धारित किया गया है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, रामलीला मैदान इस साल केवल 29 से 31 दिसंबर तक ही प्रदर्शन के लिए खाली है।
इससे पहले 10 अक्टूबर को पार्टी के प्रदर्शन के दौरान भी CJP नेताओं को हिरासत में लिया गया था। अब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की पाबंदी लागू होने के बाद पार्टी नेताओं के दोबारा वहां पहुंचने और हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास हिरासत में, तिरंगा लेकर कर रहे थे नारेबाजी
ram


