मुख्यमंत्री की केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात

ram

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण एवं नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रहलाद जोशी से भेंट कर राजस्थान के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की। मुलाकात के दौरान उपभोक्ता मामलों, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण और अक्षय ऊर्जा के माध्यम से प्रदेशवासियों को और अधिक लाभान्वित करने के प्रयासों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *