जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरूवार को कोटपूतली-बहरोड़ की माढ़ण तहसील के ग्राम काठूवास पहुंचकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने स्व. चलती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह, सांसद मदन राठौड़ और विधायक देवी सिंह शेखावत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे काठूवास, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की स्व. माताजी को दी श्रद्धांजलि
ram


