कोटपूतली-बहरोड़। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा मंगलवार, 14 जुलाई को कोटपूतली-बहरोड़ जिले के दौरे पर रहेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे पावटा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय हेलीपेड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री इसके उपरांत जवाहर नवोदय विद्यालय, पावटा में आयोजित शहरी सेवा शिविर का अवलोकन कर विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जा रही जनकल्याणकारी सेवाओं एवं योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री नवोदय विद्यालय सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, सेवा शिविरों के संचालन एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा आज कोटपूतली-बहरोड़ जिले के दौरे पर
ram


