अजमेर। राजस्थान बोर्ड के लाखों छात्र-छात्राओं का इंतज़ार आज खत्म हो गया है। प्रारंभिक शिक्षा शिक्षा विभाग (राजस्थान) ने कक्षा 5वीं और 8वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिए हैं। शिक्षा मंत्री और बोर्ड अधिकारियों की मौजूदगी में दोपहर 1 बजे आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों का एलान किया गया।
कहाँ और कैसे देखें अपना परिणाम?
छात्र और अभिभावक नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं:
परिणाम देखने की प्रक्रिया (Step-by-Step)
ऊपर दी गई किसी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
होमपेज पर “Class 5th or 8th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन पेज पर अपना रोल नंबर दर्ज करें।
अपने जिले का चयन करें या जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें।
‘Submit’ बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रख लें।



