धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न, छात्रों ने राष्ट्रगान गाया

ram

नई दिल्ली। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आते ही जंतर-मंतर पर जश्न शुरू हो गया। छात्रों ने छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान नीट पेपर लीक के बाद जान गंवाने स्टूडेंट्स के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा, क्या कह रहे थे, इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते। झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए। मंत्री का इस्तीफा तो हो गया है, लेकिन हमारी दो और मांगे हैं।’ उन्होंने कहा, हम ऐसे नहीं जाएंगे कॉकरोच एक बार घुसता है तो निकलता नहीं है। जिन बच्चों ने सुसाइड किया उनके परिवार को एक करोड़ मुआवजा मिले। पुलिस वालों पर एक्शन होना चाहिए। दिल्ली पुलिस अधिकारी याद रखें कॉकरोच से पंगा लिया है। अभिजीत ने कहा, ‘हमनें तो एक मंत्री का इस्तीफा ले लिया तो तुम लोग क्या चीज हो। छात्रों पर केस वापस होने चाहिए। भईया ये लोकतंत्र है। मुझे एक महीने से लोग कहते थे क्या कर रहे हो कब तक बेठोगे। ये इस्तीफा नहीं देंगे। ये मनमानी सरकार है। मगर हमने कर दिखाया।’

केजरीवाल बोले- सुनिश्चित करें कि भविष्य में कभी पेपर लीक न हो
अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘सब कहते हैं कि सरकार कभी झुकती नहीं है, पर इस सरकार को झुकना पड़ा। सरकार की यह जिम्मेदारी है ही कि वह प्रदर्शन कर रहे युवाओं की मांग सुने। मैं उन्हें बधाई देता हूं। सरकारें अब यह सुनिश्चित करें कि भविष्य में कभी पेपर लीक न हो।

दीपके ने कहा- कॉकरोच हैं, एक बार घुसता है तो निकलता नहीं है
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा,’क्या कहते हैं थे। इस सरकार में इस्तीफा नहीं होते। हमने ले लिया। झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए।’
इस्तीफा हो गया है, लेकिन हमारी 2 और मांगें हैं। ऐसे ही नहीं जाएंगे। कॉकरोच हैं, एक बार घुसता है तो निकलता नहीं है। इस्तीफा हो गया है। जिन बच्चों ने सुसाइड किया उनके परिवार को एक करोड़ मुआवजा मिले।’

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों का पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल
दिल्ली के जंतर-मंतर पर LIC बिल्डिंग के पास शनिवार दोपहर 1:30 बजे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और गाड़ियों में तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे गए। इस झड़प में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *