Category Archives: खेल

एटीपी फाइनल्स: जैनिक सिनर ने अल्कारेज़ को सीधे सेटों में हराकर लग...

ट्यूरिन। साल 2025 में “सिनकाराज़” प्रतिद्वंद्विता के अंतिम मुकाबले में बाज़ी जैनिक सिनर के नाम रही। विश्व नंबर 2 सिनर ने शीर्ष वरीय कार्लोस अल्कारेज़ को 7-6(4), 7-5 से हराते हुए रविवार देर रात एटीपी फाइनल्स का खिताब अपने नाम किया।...

राजस्थान रॉयल्स ने कुमार संगकारा को दोबारा मुख्य कोच नियुक्त किया...

नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल) सीज़न के लिए एक बार फिर से टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। संगकारा इससे पहले 2021 से 2024 तक मुख्य कोच रहे थे। पिछले सीज़न...

फीफा विश्व कप 2026 : पुर्तगाल ने लगातार सातवीं बार किया क्वालीफाई...

नई दिल्ली। पुर्तगाल ने रविवार को पोर्टो के एस्टादियो डो द्रागाओ में खेले गए अपने अंतिम वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबले में आर्मेनिया को 9-1 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया। यह पुर्तगाल का लगातार सातवां विश्व कप ह...

जापान मास्टर्स 2025: सेमीफाइनल में हारे लक्ष्‍य सेन...

नई दिल्ली। जापान के कुमामोटो शहर में खेले जा रहे जापान मास्टर्स 2025 (बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 500) के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के स्टार शटलर लक्ष्‍य सेन को स्थानीय खिलाड़ी केंटा निशिमोटो के खिलाफ कड़े संघर्ष में हार झेलनी पड...

पहला एशेज़ टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, जोश हेज़लवुड बाहर...

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया की एशेज़ तैयारी को एक और बड़ा झटका लगा है। नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी के बाद अब अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ जोश हेज़लवुड भी पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। सप्ताह की शुरुआत में मामूली समस्...

कोलकाता टेस्ट में भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका ने 30 रन से हराया...

कोलकाता। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रविवार को दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 30 रनों से हरा दिया है। मेहमान टीम ने दूसरी पारी में 153 रन पर सिमटकर भारत के सामने 124 रनों का लक्ष्य रखा था। भारतीय टीम ने...

मेसी–लौतारो की बदौलत अर्जेंटीना ने अंगोला को 2-0 से हराया...

पेरिस। लियोनल मेसी ने एक गोल दागा और एक गोल में अहम योगदान दिया, जिसकी बदौलत विश्व चैंपियन अर्जेंटीना ने शुक्रवार को खेले गए अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच में अंगोला को 2-0 से मात दी। मेसी ने 44वें मिनट में लौतारो मार्टिनेज को पास दे...

संजू सैमसन सीएसके में ट्रेड, राजस्थान रॉयल्स में रवींद्र जडेजा की...

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने अपने कोर ग्रुप में बड़ा बदलाव करते हुए इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण ट्रेड्स में से एक को अंजाम दिया है। संजू सैमसन को 18 करोड़ रुपये में सीएसके ने ट्रेड किया, जबकि रवींद्र...

कोलकाता टेस्ट: भारतीय टीम की पहली पारी 189 पर ढेर, मिली 30 रन की ...

कोलकाता। कोलकाता में जारी भारत–दक्षिण अफ्रीका टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम की पहली पारी बेहद फीकी रही। कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। यहां तक कि 40 रन का आंकड़ा भी कोई पार नहीं कर सका। केएल राहुल ने संघर्ष करते हुए 39 र...

अल्कराज ने 2025 का समापन विश्व नंबर 1 के रूप में किया, एटीपी फाइन...

ट्यूरिन। स्पेन के कार्लोस अल्कराज ने गुरुवार को लोरेन्जो मुस्सेती को 6-4, 6-1 से हराकर एटीपी फाइनल्स में महत्वपूर्ण जीत दर्ज की और इसी के साथ 2025 का विश्व नंबर 1 के रूप में समाप्त करने का गौरव हासिल कर लिया। इस जीत ने उन्हें अपने...

फ्रांस ने यूक्रेन को 4-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के लिए किया ...

पेरिस। फ्रांस ने किलियन एमबाप्पे के दो गोल और माइकल ओलीसे व ह्यूगो एकिटिके के एक-एक गोल की बदौलत गुरुवार को यूक्रेन को 4-0 से हराते हुए फीफा विश्व कप 2026 के लिए जगह पक्की कर ली। यह मुकाबला 2015 के पेरिस हमलों के पीड़ितों को समर्प...

डोपिंग के लिए भारतीय एथलीट कार्तिक कुमार पर लगा तीन साल का प्रतिब...

नई दिल्ली। भारतीय एथलेटिक्स खिलाड़ी कार्तिक कुमार को डोपिंग उल्लंघन के मामले में तीन साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है। उन्होंने कई प्रतिबंधित एनाबॉलिक एजेंट्स के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद यह सजा स्वीकार कर ली है। यह जानकारी यूए...

जापान मास्टर्स: लक्ष्य सेन क्वार्टरफाइनल में, जिया हेंग जैसन टेह ...

नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने गुरुवार को कुमामोटो मास्टर्स जापान के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। उन्होंने सिंगापुर के जिया हेंग जैसन टेह को सीधे गेमों में हराया। 2021 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य ...

एशेज : पर्थ टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, सीन एबॉट टीम से बा...

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025 का पहला टेस्ट 21 नवंबर से पर्थ में खेला जाएगा। पर्थ टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज सीन एबॉट पर्थ टेस्ट से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया में शेफील्ड...

फीफा वर्ल्ड कप 2026 होगा मेरा आखिरी वर्ल्ड कप: क्रिस्टियानो रोनाल...

रियाद। पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मंगलवार को यह स्पष्ट कर दिया कि आने वाला फीफा विश्व कप 2026 उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा। उन्होंने कहा कि अब उनका शानदार करियर अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। 40 वर्ष...

जापान मास्टर्स 2025: लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, किरण जॉर्ज ...

नई दिल्ली। कुमामोटो सिटी (जापान) में बुधवार को खेले जा रहे जापान मास्टर्स 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट (बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 500) में भारत के लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे दौर में जगह बना ली। सातवीं वरीयता प्राप्...

मेरे और ऋषभ भाई के बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं, भारत को जीत दिलाना ...

नई दिल्ली। भारत के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का मानना है कि उनके और ऋषभ पंत के बीच कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। दोनों ही भारत के लिए खेल रहे हैं, जिनका एक ही मकसद है- देश को जीत दिलाना। ऋषभ पंत को इंग्लैंड दौरे पर दाहिने पै...

भारत में टीम इंडिया को हराना कभी आसान नहीं होता : सौरव गांगुली...

नई दिल्ली। भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें 14-26 नवंबर के बीच दो टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेलेंगी। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना ​​है कि यह सीरीज मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियन साउथ अफ्रीका के लिए कड़ी चुनौती पेश करेगी। भारत...

एटीपी फाइनल्स: जैनिक सिनर ने जीत के साथ की अभियान की शुरुआत...

ट्यूरिन। इटली के टेनिस स्टार जैनिक सिनर ने एटीपी फाइनल्स में अपने खिताब बचाव अभियान की जोरदार शुरुआत की। सोमवार को ट्यूरिन के इनालपी एरेना में खेले गए राउंड-रॉबिन मुकाबले में उन्होंने कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिम को 7-5, 6-1 से ह...

ला लीगा: रयो वायेकानो ने रियल मैड्रिड को गोलरहित ड्रॉ पर रोका, एम...

मैड्रिड। ला लीगा की शीर्ष टीम रियल मैड्रिड को रविवार को रयो वायेकानो ने कड़ी टक्कर देते हुए 0-0 के ड्रॉ पर रोक दिया। इस परिणाम से मौजूदा चैंपियन बार्सिलोना को अंकतालिका में अंतर घटाने का मौका मिल गया है। ज़ाबी अलोंसो की टीम अब दूस...

एफआईएच महिला जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय टीम घोषित...

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने सोमवार को एफआईएच महिला जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। यह टूर्नामेंट 25 नवंबर से 13 दिसंबर 2025 तक सैंटियागो (चिली) में खेला जाएगा। 18 खिलाड़ियों और 2 वैकल्पिक खिलाड़ियों स...

प्रीमियर लीग 2025-26: मैनचेस्टर सिटी ने लिवरपूल को 3-0 से हराया...

मैनचेस्टर। मैनचेस्टर सिटी ने अपने मैनेजर पेप गार्डियोला के करियर के 1000वें मैच को यादगार बना दिया, जब उन्होंने रविवार देर रात एतिहाद स्टेडियम में लिवरपूल को 3-0 से मात दी। इस जीत के साथ सिटी ने प्रीमियर लीग तालिका में आर्सेनल की ...

बारिश ने चौथा टी20 रद्द कराया; न्यूजीलैंड का 2-1 की बढ़त के साथ स...

नई दिल्ली। नेल्सन में खेले जा रहे चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बारिश ने एक बार फिर खलल डाल दिया। सिर्फ 39 गेंदों की खेल के बाद ही मुकाबला रद्द कर दिया गया। इस नतीजे के साथ न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज़ पर 2-1 की अजेय बढ़त बना ल...

जोकोविच ने तोड़ा सेमीफाइनल का जादू, एथेंस टेनिस टूर्नामेंट के फाइ...

पेरिस। सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अपनी सेमीफाइनल की हार का सिलसिला तोड़ते हुए शुक्रवार को एथेंस में चल रहे एटीपी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है। जोकोविच ने जर्मनी के क्वालिफायर यानिक हैंफमैन को मात्र 7...

हॉकी इंडिया ने सुल्तान अजलान शाह कप 2025 के लिए पुरुष टीम घोषित क...

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने शनिवार को 31वें सुल्तान अज़लान शाह कप 2025 के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की, जो 23 से 30 नवंबर तक इपोह, मलेशिया में होने वाला है। संजय को इस प्रतिष्ठित इनविटेशनल इवेंट के लिए टीम का कप्तान बनाया ग...

दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ चोटिल होकर रिटायर हर्ट हुए रिषभ पंत...

बेंगलुरु। बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चल रहे भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज रिषभ पंत चोटिल होकर रिटायर हर्ट हो गए। उन्हें दक्षिण अफ्रीका ए के तेज गेंदबाज त्सेपो मोरेकी की गे...

टीम में जगह न मिलने का पछतावा नहीं : सुनील छेत्री...

नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम के दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री ने कहा है कि एशियाई कप क्वालीफायर के लिए भारतीय टीम के संभावितों में शामिल न होने का उन्हें कोई पछतावा नहीं है। छेत्री ने कहा है कि मैं फुटबॉल में इतने लंबे समय से हूं कि...

यूरोपा लीग: एस्टन विला ने मकाबी तेल अवीव को 2-0 से हराया...

बर्मिंघम, 7 नवंबर (हि.स.)। एस्टन विला ने गुरुवार को यूरोपा लीग में इज़राइली क्लब मकाबी तेल अवीव को 2-0 से हराया। यह मुकाबला भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ, जिसमें संभावित विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए 700 से अधिक पुलिसकर्मियों क...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित, मैट ह...

वेलिंगटन। तेज गेंदबाज मैट हेनरी की न्यूजीलैंड वनडे टीम में वापसी हुई है। वे हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए अंतिम दो वनडे मैचों से पिंडली की चोट (कैल्फ स्ट्रेन) के कारण बाहर थे। हेनरी इस समय पुनर्वास कार्यक्रम से गुजर रहे हैं...

गाबा टेस्ट में वापसी की राह पर, लेकिन पूरी एशेज सीरीज खेलना मुश्क...

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने संकेत दिया है कि वे ब्रिसबेन में होने वाले दूसरे एशेज टेस्ट में वापसी के लिए तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि सीरीज के सभी टेस्ट मैचों में लगातार खेलना उनके लिए चुनौतीपूर...

पहले एशेज टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित, लाबुशेन की वापसी, ...

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के लिए टीम की घोषणा कर दी है। युवा ओपनर सैम कॉनस्टास को टीम से बाहर कर दिया गया है, जबकि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन की टीम में वापसी हुई है। कॉनस्टा...

हांगकांग सिक्सर्स 2025 की शुरुआत 7 नवंबर से, पहले दिन क्लासिक प्र...

नई दिल्ली। हांगकांग सिक्सेस 2025 की शुरुआत 7 नवंबर से हो रही है। प्रतियोगिता के सारे मैच हांगकांग के टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट नौ नवंबर तक खेला जाएगा, जिसके सारे मैच हांगकांग के टिन क्वांग रोड...

हरमनप्रीत कौर ने की शैफाली वर्मा की तारीफ, कहा- उसका दिन था...

नवी मुंबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि उन्हें अंदर से महसूस हो रहा था कि रविवार का दिन शैफाली वर्मा का है — और उनका यही “गट फीलिंग” भारत के लिए ऐतिहासिक विश्व कप जीत का कारण बना। विश्व कप फाइनल में...

एशेज की तैयारी के लिए भारत के खिलाफ चल रही टी 20 सीरीज से बाहर हु...

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड भारत के खिलाफ चल रही टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के अंतिम दो मैचों से बाहर हो गए हैं। वे अब एशेज की तैयारी के तहत अपने राज्य साउथ ऑस्ट्रेलिया की ओर से शेफील्ड शील्ड में खेलने उतरेंगे। क्र...

नजमुल हुसैन शांतो की बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान के रूप में वापसी...

नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने घोषणा की है कि नजमुल हुसैन शांतो 2025-2027 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र खत्म होने तक बांग्लादेश टेस्ट टीम के कप्तान बने रहेंगे। शान्तो इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान थे, लेकिन...

तीसरा टी20 मैच : भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग इलेवन म...

नई दिल्ली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट में जारी तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारतीय टीम तीन बदलाव के साथ उतरी है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने एक बदलाव किया है। जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह और वाशिंगटन सुंद...

केन विलियमसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास...

ऑकलैंड। न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 35 वर्षीय विलियमसन ने यह फैसला अगले टी20 विश्व कप से मात्र चार महीने पहले लिया है, जिससे उनके शानद...

महिला विश्व कप : भारत-दक्षिण अफ्रीका में खिताबी जंग रविवार को, दु...

नई दिल्ली। महिला वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल में रविवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका आमने-सामने होंगे। यह पहला मौका है, जब न तो ऑस्ट्रेलिया और न इंग्लैंड फाइनल में पहुंचे हैं। इस मुकाबले के साथ महिला क्रिकेट को नया विश्व चैंपियन मिले...

श्रेयस अय्यर अस्पताल से डिस्चार्ज, रिकवरी के लिए सिडनी में ही रहे...

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मध्यक्रम बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान में बताया कि अय्यर अब सिडनी में मेडिकल सुपरविजन के तहत र...

रोहन बोपन्ना ने प्रोफेशनल टेनिस से लिया संन्यास, दो दशकों के शानद...

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने शनिवार को प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास की घोषणा कर दी है। उनका आखिरी मैच पेरिस मास्टर्स 1000 में हुआ, जहां उन्होंने अलेक्जेंडर बब्लिक के साथ जोड़ी बनाई। बोपन्ना ने इंस्टाग्राम ...

ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीमों ने 17 वर्षीय क्रिकेटर बेन ऑस्टिन को ...

मेलबर्न। मेलबर्न के युवा क्रिकेटर बेन ऑस्टिन (17) के निधन के बाद पूरे क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। गुरुवार को नेट्स में अभ्यास के दौरान गेंद लगने से हुए हादसे में उनकी मृत्यु हो गई। वह मेलबर्न के फर्नट्री क्रिकेट क्लब मे...

क्रिस्टियन क्लार्क को पहली बार न्यूजीलैंड वनडे टीम में मौका, चोटि...

वेलिंगटन। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे से पहले न्यूजीलैंड टीम में बदलाव किया गया है। नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के ऑलराउंडर क्रिस्टियन क्लार्क को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। वह चोटिल मैट हेनरी की जगह लेंगे, जो बा...

पेरिस मास्टर्स 2025: जैनिक सिनर क्वार्टरफाइनल में पहुँचे, नंबर-1 ...

पेरिस। इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने गुरुवार को फ्रांसिस्को सेरुंदोलो को 7-5, 6-1 से हराकर पेरिस मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। इस जीत के साथ सिनर ने अपनी इनडोर कोर्ट पर लगातार 23वीं जीत दर्ज की और दुनिया की...

लियोनेल मेसी एमएलएस में सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी, सोन ह्य...

लॉस एंजिल्स। इंटर मियामी के आठ बार के बैलन डी’ओर विजेता लियोनेल मेसी अब भी मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) के सबसे अधिक वेतन पाने वाले फुटबॉलर बने हुए हैं। लॉस एंजिलिस एफसी (एलएएफसी) के नए स्टार सोन ह्युंग-मिन दूसरे स्थान पर हैं। यह जानकार...

दक्षिण अफ्रीका पहली बार महिला वनडे विश्व कप फाइनल में, इंग्लैंड क...

गुवाहाटी। एसीए स्टेडियम, गुवाहाटी में बुधवार को खेले गए महिला वनडे विश्व कप 2025 के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 125 रन से हराकर इतिहास रच दिया। इस तरह पहली बार दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम वनडे विश्व कप के फाइन...

कनाडियन ओपन 2025: अनाहत सिंह ने विश्व नंबर-7 टिन्ने गिलिस को हराक...

टोरंटो। भारत की उभरती स्क्वैश स्टार अनाहत सिंह ने कनाडियन ओपन 2025 में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बड़ा उलटफेर कर दिया है। दिल्ली की 17 वर्षीय अनाहत ने मौजूदा चैंपियन और विश्व नंबर-7 टिन्ने गिलिस को सीधे गेमों में हराकर सेमीफाइन...

पैट कमिंस की नेट्स में वापसी, एशेज में कमबैक की उम्मीदें बढ़ीं...

सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को नेट्स में गेंदबाजी करते हुए देखा गया है, जिससे इस साल की एशेज सीरीज में उनकी वापसी की उम्मीदें बढ़ गई हैं। स्काई न्यूज ऑस्ट्रेलिया की रिपोर्ट के मुताबिक 32 वर्षीय तेज गेंदबाज कमिंस नेट...

आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहली बार नंबर 1 बने रोहित शर्मा...

नई दिल्ली। भारत के सलामी बल्लेबाज़ व पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पहली बार आईसीसी वनडे बल्लेबाज़ी रैंकिंग में नंबर 1 स्थान हासिल किया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ में रोहित के बल्ल...

कैटरीना कैफ ने फिल्मी इंडस्ट्री में आने के लिए प्रेरित किया : कशि...

मुंबई। अभिनेत्री काशिका कपूर बॉलीवुड, तेलुगु सिनेमा और कई म्यूजिक वीडियो में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने सामाजिक मुद्दों पर आधारित ड्रामा ‘आयुष्मति गीता मैट्रिक पास’ से बॉलीवुड में कदम रखा और बाद में ‘लाइफ: ल...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले बोले सूर्यकुमार यादव- फील...

कैनबरा। भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बुधवार से शुरू हो रही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज़ से पहले कई अहम मुद्दों पर खुलकर बात की। उन्होंने श्रेयस अय्यर की चोट से रिकवरी, टीम का सकारात्मक माहौल, फील्डिंग म...

मेसी की नजर 2026 फीफा वर्ल्ड कप पर, उम्र और फिटनेस के बावजूद खेलन...

नई दिल्ली। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों में उम्मीद जताई है कि वे फीफा वर्ल्ड कप 2026 में खेलते नजर आ सकते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी उम्र और फिटनेस ही यह तय करेगी कि ...

रणजी ट्रॉफी: मोहम्मद शमी की घातक गेंदबाजी से बंगाल ने गुजरात को 1...

कोलकाता। ईडन गार्डन्स में खेले गए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी शानदार गेंदबाज़ी के दम पर बंगाल को लगातार दूसरी जीत दिलाई। शमी ने मंगलवार को 5 विकेट लेकर 38 रन दिए, जिससे बंगाल ने गुजरात को 141 रन ...

श्रेयस अय्यर अंदरूनी चोट के कारण अस्पताल में भर्ती...

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले गए तीसरे वनडे मैच में कैच लेने की कोशिश में चोटिल हुए भारत के एकदिवसीय टीम के उप कप्तान श्रेयस अय्यर को सिडनी के एक अस्पताल में भर्ती किया गया है। वह अभी इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) ...

ब्लेयर टिकनर न्यूजीलैंड वनडे टीम में शामिल, काइल जैमीसन की जगह ले...

हैमिल्टन। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम में तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को इंग्लैंड के खिलाफ चल रही तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए शामिल किया गया है। टिकनर को काइल जैमीसन की जगह टीम में शामिल किया गया है, जिन्हें बाएं हिस्से में जकड़न की...

ला लीगा 2025-26: एम्बाप्पे और बेलिंगहम के गोल से रियल मैड्रिड ने ...

मैड्रिड। जूड बेलिंगहम और किलियन एम्बाप्पे के शानदार प्रदर्शन की बदौलत रियल मैड्रिड ने ला लीगा 2025-26 सीज़न के पहले ‘एल क्लासिको’ में बार्सिलोना को 2-1 से मात दी। इस जीत के साथ रियल मैड्रिड अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी से पांच अंकों क...

वियना ओपन 2025 : भांबरी-गोरोनसन की जोड़ी सेमीफाइनल में...

वियना। भारत के युकी भांबरी और क्रोएशिया के आंद्रे गोरोनसन ने वियना ओपन 2025 के पुरुष युगल वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। इस जोड़ी ने शुक्रवार को विश्व नंबर-2 मेटे पाविच और मार्सेलो अरेवालो की जोड़ी को क्वार्टरफाइनल में हराया...

ऑस्ट्रेलिया में खेलना हमेशा चुनौतीपूर्ण लेकिन इसका अलग मजा: रोहित...

सिडनी। भारत ने तीसरे वनडे में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराया। हालांकि सीरीज़ 2-1 से ऑस्ट्रेलिया ने जीती, लेकिन सिडनी में भारत ने अपना दबदबा दिखाया। इस जीत के हीरो रहे रोहित शर्मा, जिन्होंने नाबाद शतक (121...

ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले कप्तान हील...

नई दिल्ली। आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में 30 अक्टूबर को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया का भारत से मुकाबला है। नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस महत्वपूर्ण मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया को चोटिल कप्तान एलिसा ह...

लियोनेल मेसी ने इंटर मियामी के साथ अनुबंध बढ़ाया, 2028 तक क्लब मे...

मियामी। विश्व फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने इंटर मियामी के साथ अपना नया तीन साल का अनुबंध साइन कर लिया है। इस समझौते के साथ मेसी अब 2028 तक मेजर लीग सॉकर (एमएलएस) में खेलते नजर आएंगे। यह घोषणा मियामी के प्लेऑफ ओपनर से ठीक एक दि...

महिला विश्वकप 2025 : न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने सेमीफाइनल में बन...

मुंबई। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम, मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में डीएलएस पद्धति के तहत...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा वनडे जीतकर क्लीन स्वीप से बचना चाहेगा ...

नई दिल्ली। एडिलेड में दूसरे वनडे में दो विकेट से जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे शृंखला पर कब्जा कर लिया है। अब रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाला तीसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के लिए औपचारिकता मात...

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स और निफ्ट...

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी जोरदार तेजी के साथ हुई थी। 30 सितंबर 2024 के बाद आज पहली बार सेंसेक्स 85 हजार अंक के स्तर के ऊपर और निफ्टी 26 हजार अंक ...

अभिनव बिंद्रा को 2026 शीतकालीन ओलंपिक का मशालवाहक चुना गया...

नई दिल्ली। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा को अगले वर्ष होने वाले शीतकालीन ओलंपिक 2026 के लिए मशालवाहक (Torch-bearer) के रूप में चुना गया है। यह खेल आयोजन 6 से 22 फरवरी, 2026 तक मिलान और कोर्टिना डी’अमपेत्जो (इटली) मे...

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा...

रावलपिंडी। दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को रावलपिंडी टेस्ट में आठ विकेट से हराकर दो मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली। स्पिन जोड़ी केशव महाराज और साइमन हार्मर ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए मेज़बानों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिय...

पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी कोच बने सैराज बहुतुले...

चंडीगढ़। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइज़ी पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) ने बुधवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर और अनुभवी कोच सैराज बहुतुले को आगामी सीज़न के लिए टीम का नया स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त करने की घोषणा की। बहुतुले ने स...

नोवाक जोकोविच ने पेरिस मास्टर्स से नाम वापस लिया...

पेरिस। विश्व टेनिस के महान खिलाड़ियों में शुमार सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने अगले सप्ताह होने वाले पेरिस मास्टर्स से हटने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर उक्त घोषणा की। उन्होंने यह फैसला सिक्स किंग्स स्लैम प्रदर्शनी टूर्नाम...

एडिलेड में वनडे सीरीज जीतने की फिराक में ऑस्ट्रेलिया, भारत को भी ...

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में इस सीजन को क्रिकेट इतिहास का ‘सबसे बड़ा गर्मियों का सीज़न’ बताया जा रहा है, लेकिन पर्थ में खेले गए पहले वनडे की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। लगातार हुई फुहारों ने मुकाबले को अधूरा छोड़ दिया। हाला...

महिला विश्व कप : भारत और न्यूज़ीलैंड ‘करो या मरो’ मुकाबले में आमन...

नई दिल्ली। नवी मुंबई में गुरुवार को होने वाले अहम मुकाबले में भारत और न्यूज़ीलैंड की टीमें सेमीफाइनल की उम्मीदों के लिए मैदान में उतरेंगी। टूर्नामेंट में लगातार तीन हार झेल चुकी भारतीय टीम पर काफी दबाव है। पांच मैचों के बाद भी टीम...

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2-1 से हराकर जीता सुल्तान ऑफ जोहोर कप 2025...

जोहोर बाह्रु। ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को सुल्तान ऑफ जोहोर कप 2025 के फाइनल में भारत को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। तमन दाया हॉकी स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार फाइनल मे...

टी20 विश्व कप से पहले भारतीय महिला नेत्रहीन क्रिकेट टीम ने श्रीलं...

नई दिल्ली। भारतीय महिला नेत्रहीन क्रिकेट टीम ने शनिवार को क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (सीएबीआई) और विश्व कप आयोजन समिति के प्रतिनिधियों के साथ श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूरिया से मुलाकात की। यह मुलाकात राजधानी...

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का जुलाई-सितंबर तिमाही में मुनाफा 1,213 कर...

नई दिल्‍ली। सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 30 सितंबर को समाप्त जुलाई-सितंबर तिमाही में बैंक का मुनाफा 33 फीसदी बढ़कर 1,213 करोड़ रुपये रहा। बैंक ...

रोहित-कोहली वही खिलाड़ी, जिन्हें बचपन में अपना आदर्श मानता था : क...

नई दिल्ली। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। गिल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे टीम की कमान संभालने जा रहे हैं। कप्तान ने बताया कि वह बचपन से ही रोहित-कोहली को अपना आदर्श मानते थे।शुभमन गिल ऐसी टीम की अगुव...

भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, 20 साल बाद एएफसी अंडर-17 म...

बिश्केक (किर्गिस्तान)। भारतीय अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम ने इतिहास रचते हुए 20 साल बाद एएफसी अंडर-17 महिला एशियन कप 2026 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। भारत ने शुक्रवार को डोलन ओमुर्जाकोव स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में उज्बेकिस्तान ...

तनाव के बीच अफगानिस्तान ने पाकिस्तान त्रिकोणीय सीरीज़ से नाम वापस...

काबुल। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने शनिवार को घोषणा की कि वह पाकिस्तान में होने वाली आगामी त्रिकोणीय टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ से हटने का निर्णय ले चुका है। यह सीरीज़ नवंबर के अंत में पाकिस्तान, श्रीलंका और अफगानिस्तान के ...

नेपाल और ओमान ने टी20 विश्व कप 2026 में जगह बनाई...

मस्कट। नेपाल और ओमान ने एशिया/पूर्वी एशिया-प्रशांत क्वालीफायर से आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में अपनी जगह बना ली है। यूएई की समोआ पर जीत के साथ ही नेपाल और ओमान की विश्व कप में जगह सुनिश्चित हो गई। ग्रुप चरण में अपराजित नेपाल ...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पर्थ पहुंची टीम इंडिया...

पर्थ। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम पर्थ पहुंच गई है। भारत की वनडे टीम के प्रमुख खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा और नए कप्तान शुभमन गिल गुरुवार सुबह ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर पहुंचे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच त...

केन विलियमसन बने लखनऊ सुपर जायंट्स के रणनीतिक सलाहकार...

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सत्र से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) से बतौर रणनीतिक सलाहकार जुड़ गए हैं। फ्रेंचाइज़ी के मालिक संजीव गोयनका ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्...

अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 200 रनों से रौंदा, वनडे सीरीज़ में क...

अबू धाबी। अफगानिस्तान ने मंगलवार देर रात अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे मैच में बांग्लादेश को 200 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ 3-0 से अपने नाम कर ली। यह अफगानिस्तान की लगातार पांचवीं वनडे सीरीज़ जीत है। ...

विश्व कप क्वालिफायर में सर्वाधिक गोल करने वाले फुटबॉलर बने क्रिस्...

लिस्बन। पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बुधवार को हंगरी के खिलाफ विश्व कप क्वालिफायर मुकाबले में रोनाल्डो ने दो गोल दागकर इतिहास रच दिया। 40 वर्षीय रोनाल्डो अब विश्व कप ...

इंग्लैंड ने लातविया को 5-0 से हराकर 2026 फीफा वर्ल्ड कप में जगह प...

नई दिल्ली। इंग्लैंड ने लातविया को 5-0 से हराकर 2026 फीफा विश्व कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। बुधवार (भारतीय समयानुसार) को हुए मुकाबलों में हैरी केन का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इसके साथ ही इटली और इजरायल के मैच से पहले प्रो...

ओलंपिक पदक विजेता अमन सेहरावत ने डब्ल्यूएफआई से एक साल का प्रतिबं...

नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक 2024 के कांस्य पदक विजेता पहलवान अमन सेहरावत ने अपने ऊपर लगाए गए एक साल के प्रतिबंध को हटाने की अपील की है। विश्व चैंपियनशिप में वजन बनाने में विफल रहने के बाद डब्ल्यूएफआई (डब्ल्यूएफआई) ने उन पर यह कार्रवाई...

संजू सैमसन की केरल रणजी टीम में वापसी, लाल गेंद क्रिकेट में नए अध...

तिरुवनंतपुरम। भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन की रणजी ट्रॉफी में वापसी ने केरल क्रिकेट में उत्साह और उम्मीदों की नई लहर ला दी है। करीब एक साल बाद वह फिर से लाल गेंद क्रिकेट में उतरने जा रहे हैं। केरल की टीम 15 अक्टूबर ...

भारत ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराया, 2 मैचों क...

नई दिल्ली। केएल राहुल (58) के बेहतरीन नाबाद अर्धशतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पांचवें दिन मंगलवार को 7 विकेट से हराकर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। भारत...

स्मृति मंधाना ने वनडे में रचा इतिहास, कैलेंडर ईयर में 1000 रन बना...

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है। वनडे फॉर्मेट में मंधाना एक कैलेंडर ईयर में 1,000 रन बनाने वाली पहली महिला बन गई हैं। स्मृति मंधाना ने यह कारनामा महिला विश्व कप 2025 के 13वे...

घाना ने कोमोरोस को हराकर पांचवीं बार फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफ...

अकारा। घाना ने रविवार को अपने अंतिम क्वालिफायर मुकाबले में कोमोरोस को 1-0 से हराकर 2026 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया। मैच में सिर्फ एक अंक की जरूरत होने के बावजूद घाना ने आक्रामक शुरुआत की। कोमोरोस, जिसने क्वालिफायर में ...

पहले एशेज टेस्ट में खेलने की संभावना कम: पैट कमिंस...

सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने संकेत दिया है कि इंग्लैंड के खिलाफ 21 नवंबर से पर्थ में शुरू हो रही एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में उनके खेलने की संभावना “कम” है। कमिंस फिलहाल अपनी कमर की चोट से उबरने की प्रक्रिया में हैं और ...

महिला विश्व कप : बल्ले के बाद गेंद से नेट सेवियर ब्रंट का शानदार ...

कोलंबो। महिला विश्व कप 2025 के 12वें मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 89 रन से हरा दिया है। श्रीलंका विश्व कप में अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है। कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका को जीत के ल...

मेसी की गैरमौजूदगी में लो सेल्सो का विजयी गोल, वेनेजुएला पर अर्जे...

मियामी। लियोनेल मेसी की गैरमौजूदगी के बावजूद, अर्जेंटीना ने शुक्रवार को मियामी के हार्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में वेनेजुएला को 1-0 से शिकस्त दी। इस मुकाबले में गियोवानी लो सेल्सो जीत के हीरो रहे। जूलियन...

वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमटी, भारत ने दिया फॉलोऑन...

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन रविवार को वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई है। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी ...

1948 लंदन ओलंपिक का गोल्ड मेडल भारतीय हॉकी के लिए हमेशा खास रहेगा...

नई दिल्ली। भारतीय खेल जगत में हॉकी का स्थान हमेशा ही बेहद खास रहा है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को आधुनिक युग के महान खिलाड़ियों में गिना जाता है, और वे प्रेरणा लेते हैं बीते दौर के उन गौरवशाली क्षणों से, जब 1...

संन्यास की घोषणा के बाद जोर्डी आल्बा ने कहा- मेरे लिए अब पीछे हटन...

फोर्ट लॉडरडेल। स्पेन और बार्सिलोना के दिग्गज डिफेंडर जोर्डी आल्बा ने फुटबॉल को अलविदा कहने का फैसला ले लिया है। इंटर मियामी के लिए खेल रहे आल्बा ने कहा कि उन्होंने दो साल और खेलने का सोचा था, लेकिन अंततः उन्होंने संन्यास लेना ही स...

भारत ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित की, गिल और ज...

नई दिल्ली। भारत ने यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित कर दी। दूसरे दिन कप्तान शुभमन गिल ने शानदार 10वां टेस्ट शतक जड़ा और नाबाद 129 रन बनाए।...

वुहान ओपन 2025 सेमीफाइनल में सबालेंका और पेगुला की भिड़ंत पक्की...

वुहान। विश्व की नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी बेलारूस की आर्यना सबालेंका ने शुक्रवार को एलेना राइबाकिना को 6-3, 6-3 से हराकर वुहान ओपन 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना ली। इसके साथ ही उन्होंने इस टूर्नामेंट में लगातार 20वीं जीत दर्ज की और चौथे...

यशस्वी जायसवाल ने जड़ा शतक, भारत की मजबूत शुरुआत...

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जे रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन नाबाद शतकीय पारी और साईं सुदर्शन के नाबाद अर्धशत...

अल्जीरिया ने सोमालिया को हराकर 2026 फीफा विश्व कप के लिए किया क्व...

ओरान। अल्जीरिया ने गुरुवार को मिलूद हदेफ़ी स्टेडियम में खेले गए क्वालीफायर मुकाबले में सोमालिया को 3-0 से हराकर 2026 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया। अल्जीरिया के लिए मोहम्मद अमौरा ने दो गोल दागे, जबकि कप्तान रियाद महरेज़ न...

मैक्सवेल को उम्मीद, भारत के खिलाफ टी20 सीरीज़ से कर सकते हैं वापस...

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अगले एक महीने में फिर से मैदान पर उतर सकते हैं। मैक्सवेल ने संकेत दिए हैं कि वह भारत के खिलाफ टी20 सीरीज़ के आखिरी मुकाबलों में वापसी कर सकते हैं। मैक्सवेल ने पिछले हफ्ते अपनी...

अफगानिस्तान ने पहले वनडे में बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, सीरी...

अबू धाबी। अफगानिस्तान ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में बुधवार देर रात बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर 1-0 की बढ़त बना ली। शानदार गेंदबाज़ी के बाद रहमत शाह और रहमानुल्लाह गुरबाज़ की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत अफगान टीम...

सऊदी अरब 2026 फीफा विश्व कप क्वालीफिकेशन से एक कदम दूर, इंडोनेशिय...

जेद्दाह। सऊदी अरब ने बुधवार को इंडोनेशिया को 3-2 से हराकर 2026 फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफिकेशन की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ा दिया। अब अगले मंगलवार को इराक के खिलाफ जीत उसे ग्रुप बी में शीर्ष स्थान के साथ सीधे विश्व कप में जगह दिल...

पीकेएल-12: दबंग दिल्ली की लगातार चौथी जीत, जयपुर पिंक पैंथर्स को ...

चेन्नई। प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 67वें मुकाबले में दबंग दिल्ली केसी ने जयपुर पिंक पैंथर्स को रोमांचक मैच में 29-26 से हराकर अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। यह इस सीजन में दिल्ली की 10वीं जीत रही, जिससे उसने अंक तालि...

बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप किया...

नई दिल्ली। बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को टी-20 सीरीज में 3-0 से हरा दिया। शारजाह में रविवार को खेले गए तीसरे मैच में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। अफगानिस्...

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मिशेल स्टार्क की ऑस्ट्रेलियाई टीम...

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में वापसी कर रहे हैं। यह सीरीज 19 अक्टूबर से पर्थ में शुरू होगी। स्टार्क के साथ मैथ्यू शॉर्ट और मिशेल ओवेन भी चोट से उबरने के बाद 15...

महिला विश्व कप 2025: पाकिस्तान पर मिली जीत के बाद बोलीं हरमनप्रीत...

कोलंबो। कोलंबो में खेले गए महिला वनडे विश्व कप 2025 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 88 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद कहा कि यह टीम के लिए “बहुत अहम मुकाबला” था और जीत से वह “बह...

बोपन्ना, लुसियानो डार्डेरी और कोरेंटिन मौटे करेंगे टेनिस प्रीमियर...

मुंबई। टेनिस प्रीमियर लीग (टीपीएल) का सातवां सीजन इस साल 9 से 14 दिसंबर तक अहमदाबाद के गुजरात यूनिवर्सिटी टेनिस स्टेडियम में खेला जाएगा। यह सीजन भारतीय टेनिस के लिए एक ऐतिहासिक और रोमांचक उत्सव बनने जा रहा है, जिसमें भारत के दो बा...

ला लीगा 2025-26: सेविला ने बार्सिलोना को 4-1 से रौंदा...

सेविला। सेविला ने रविवार को मौजूदा चैम्पियन बार्सिलोना को 4-1 से हराकर ला लीगा में उसकी अपराजेय शुरुआत पर विराम लगा दिया और उसे अंक तालिका में शीर्ष पर लौटने से रोक दिया। यह 2015 के बाद सेविला की बार्सिलोना पर पहली लीग जीत रही, जि...

नामीबिया और जिम्बाब्वे ने 2026 टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किय...

हरारे। नामीबिया और जिम्बाब्वे ने गुरुवार को यहां खेले गए अफ्रीकी क्वालिफायर के सेमीफाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज कर 2026 टी20 क्रिकेट विश्व कप में अपनी जगह पक्की कर ली है। यह विश्व कप अगले साल फरवरी में भारत और श्रीलंका में आयोजित ह...

वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप : मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया सि...

फोर्ड (नॉर्वे)। भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के 48 किलोग्राम वर्ग में देश को सिल्वर मेडल जिताया है। यह इस प्रतिष्ठित स्पर्धा में मीराबाई चानू का तीसरा मेडल है। साल 2017 की वर्ल्ड चैंपियन ने ...

भारत बनाम वेस्टइंडीज : केएल राहुल ने लगाया 11वां टेस्ट शतक, मजबूत...

अहमदाबाद। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद में जारी पहले टेस्ट मुकाबले में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। टीम इंडिया ने मैच के दूसरे दिन लंच ब्रेक तक 4 विकेट खोकर 219 रन बना लिए हैं। यहां से टीम इंडिया के पास 56 रन की लीड है। सलामी...

वेस्टइंडीज अहमदाबाद टेस्ट की पहली पारी में 162 पर ऑलआउट...

अहमदाबाद। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। गुरुवार को मुकाबले का पहला दिन है और आखिरी सेशन का खेल जारी है। भारतीय टीम ने पहली पारी में बगैर नुकसान के 9 रन बना लिए हैं। यशस्व...

‘गोट टूर ऑफ इंडिया 2025’ के तहत 13 से 15 दिसंबर तक भा...

नई दिल्ली। दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय और सफल फुटबॉलरों में से एक और अर्जेंटीना को अपनी कप्तानी में फीफा विश्व कप जिताने वाले लियोनल मेसी का भारत दौरा कंफर्म हो गया है। लियोनेल मेसी ‘गोट टूर ऑफ इंडिया 2025’ के तहत 13 स...

भारतीय अंडर 19 टीम ने पहले यूथ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 5...

ब्रिस्बेन। भारत अंडर-19 टीम ने वैभव सूर्यवंशी और वेदांत त्रिवेदी की शतकीय पारियों और गेंदबाज डी. दीपेश (8 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को हरा दिया। भारत ने पहले टेस्ट में पारी और 58 रनों से पराजित कर ...

ग्रैंड चेस टूर फाइनल्स 2025: सेमीफाइनल में वाचियर-लाग्रेव से हारे...

साओ पाउलो। भारत के ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंद को ग्रैंड चेस टूर फाइनल्स 2025 के सेमीफ़ाइनल में फ्रांस के जीएम मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव के हाथों हार का सामना करना पड़ा। क्लासिकल मुकाबले बराबरी पर समाप्त होने के बाद दोनों खिलाड़ियो...

अंडर-19 यूथ टेस्ट: वैभव सूर्यवंशी और वेदांत ने भारत को दिलाई बढ़त...

ब्रिस्बेन। भारतीय अंडर-19 टीम के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पहले यूथ टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ धमाकेदार शतक लगाकर टीम को मजबूती से बढ़त दिलाई। वैभव सूर्यवंशी ने 78 गेंदों में शतक लगाते हुए भारत को पहली पारीग ...

इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने चाइना ओपन का खिताब जीता...

बीजिंग। इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने अमेरिका के युवा टीनर लर्नर टिएन को 6-2, 6-2 से हराकर अपने करियर का 21वां खिताब जीत लिया। सिनर ने बीजिंग की हार्ड कोर्ट पर यह खिताब दूसरी बार अपने नाम किया। 2023 में उन्होंने अपने ट...

सोलरवर्ल्ड के शेयरों की मजबूत लिस्टिंग के बाद बना बिकवाली का दबाव...

नई दिल्ली। सोलर एनर्जी सेक्टर की कंपनी सोलरवर्ल्ड एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयरों ने आज स्टॉक मार्केट में मजबूत एंट्री करके अपने आईपीओ निवेशकों को खुश कर दिया। आईपीओ के तहत कंपनी के शेयर 351 रुपये के भाव पर जारी किए गए थे। आज बीएसई पर ...

नेपाल ने वेस्टइंडीज को 90 रन से हराया:टी-20 सीरीज 2-0 से जीती...

शारजाह। नेपाल ने शारजाह में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 90 रन से हरा दिया। टीम इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। नेपाल ने पहला मुकाबला 19 रन से जीता था। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने 6 ...

बिली जीन किंग कप प्ले-ऑफ के लिए महिला टीम की घोषणा, मेजबानी करेगा...

नई दिल्ली। अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने 14 से 16 नवंबर तक बेंगलुरु के एसएम कृष्णा टेनिस स्टेडियम में होने वाले 2025 बिली जीन किंग कप प्ले-ऑफ के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। यह पहली बार होगा जब भारत इस प्रतिष्ठित टू...

अब दिनेश कार्तिक डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 में शारजाह वॉरियर्ज़ के लिए...

शारजाह। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 में अब शारजाह वॉरियर्ज़ के लिए खेलते नजर आएंगे। कार्तिक को टीम में श्रीलंका के कुसल मेंडिस की जगह शामिल किया गया है। टीम के मुख्य कोच जेपी डुमिनी ने कार्ति...

हारिस रऊफ पर भड़के वसीम अकरम, भारत के खिलाफ ‘रन मशीन गेंदबा...

दुबई। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम तेज गेंदबाज हारिस रऊफ के प्रदर्शन से नाखुश हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ खिताबी मैच में 50 रन लुटाए। अकरम ने उन्हें ‘रन मशीन गेंदबाज’ तक बता दिया है। पाकिस्तान के लिए 50 वनडे ...

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया अंडर-21 टीम को 1-0 से...

कैनबरा। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे के तीसरे मैच में सोमवार को ऑस्ट्रेलिया अंडर-21 टीम को 1-0 से हराया। नेशनल हॉकी सेंटर, कैनबरा में खेले गए इस मुकाबले में कनिका सिवाच (32′) ने भारत के लिए निर्णायक ...

एशिया कप फाइनल विवाद पर बोले सूर्यकुमार यादव-‘चैंपियन टीम को ट्रॉ...

नई दिल्ली। दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को खेले गए एशिया कप फाइनल के बाद एक अभूतपूर्व घटना देखने को मिली। खिताबी जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम को ट्रॉफी नहीं सौंपी गई, क्योंकि खिलाड़ियों ने एशियन क्रिकेट काउ...