– नंदी शाला में गोवंश की पूजा व असहायों को भोजन कराकर मनाया जन्मदिन
– विधायक पूर्व विधायक सांसद सहित प्रदेश भर से मिली जन्मदिन की शुभकामनाएं
बूंदी। भाजपा नेता व समाजसेवी संजय शर्मा के जन्मदिवस पर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वही बड़ी संख्या में पहुचे इष्ट मित्रों परिवार जनों एवं शहर के प्रबुद्ध जनों ने जन्मदिन को ऐतिहासिक व यादगार बना दिया। जन्मदिन की शुरुआत मालनमासी बालाजी रोड स्थित नंदी शाला में गोवंश को हरा चारा व गोवंश की पूजा कर की गई। इसके बाद गणपति सेवा आश्रम खोजा गेट में असहाय लोगों को भोजन कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में इष्ट मित्र परिवारजन व शहर के प्रबुद्ध जन मौजूद रहे। सांसद ओम बिरला, विधायक हरिमोहन शर्मा, पूर्व विधायक अशोक डोगरा ,सभापति, पूर्व सभापति सहित प्रदेश भर से भाजपा व विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।जन्मदिन के अवसर पर शहर भर में जगह जगह केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। वही चित्तौड़ रोड स्थित कल्याण चौकी ढाणी, नैनवा रोड, कोटा रोड व छत्रपुरा स्थित भाजपा नेता के शोरूम पर शर्मा को केलो से तोलकर, 51 किलो की माला पहनाकर, तलवार भेंट कर व केक काटकर भव्य आतिशबाजी ढोल नगाड़ों के साथ सैकड़ो किसी संख्या में पहुंचे परिवारजन, इष्ट मित्रो शहर के प्रबुद्धजनों व समर्थकों ने जन्मदिन को यादगार बना दिया।

बूंदी : भाजपा नेता संजय शर्मा के जन्मदिन पर आयोजित हुए विभिन्न सामाजिक कार्य
ram