झोटवाड़ा में भाजपा का मजबूत प्रदर्शन, नतीजों में दिखा विकास और संगठन का असर

ram

जयपुर ।नगर निगम चुनाव में झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 23 से 37 तक आए नतीजों में भाजपा का मजबूत जनाधार सामने आया है। अब तक घोषित परिणामों में कांग्रेस की हिस्सेदारी सीमित रही है, जबकि अधिकांश वार्डों में भाजपा प्रत्याशी, भाजपा से लंबे समय से जुड़े स्थानीय चेहरे विजयी हुए हैं। भाजपा का दावा है कि नतीजों को पिछले ढाई वर्षों में झोटवाड़ा में हुए बदलाव के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के नेतृत्व में सड़क, ड्रेनेज, सीवरेज, पेयजल, स्वास्थ्य और दूसरी बुनियादी नागरिक सुविधाओं से जुड़े कई काम पूरे हुए हैं, जबकि अनेक बड़ी परियोजनाएं अभी अलग-अलग चरणों में आगे बढ़ रही हैं। खास बात यह है कि मौजूदा विधानसभा कार्यकाल अभी आधा ही पूरा हुआ है। इस दौरान कई ऐसी बुनियादी समस्याओं पर काम शुरू हुआ है, जिनका समाधान लंबे समय से अपेक्षित था। विकास कार्यों के साथ क्षेत्र में लगातार जनसंवाद और बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता ने भी भाजपा की जमीनी पकड़ को मजबूत किया है। स्थानीय चुनावों में मतदाता के लिए उसके आसपास दिखाई देने वाला बदलाव एक महत्वपूर्ण कसौटी होता है। झोटवाड़ा के नतीजों में भी विकास, स्थानीय नेतृत्व और संगठन तीनों का असर दिखाई देता है। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा को मिला यह समर्थन आने वाले ढाई वर्षों में चल रहे कार्यों को पूरा करने और विकास की गति को और तेज करने की जिम्मेदारी भी देता है। नतीजों के बाद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, झोटवाड़ा के मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया तथा सभी विजयी पार्षदों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *